राष्ट्रीय

‘PM मोदी के नए प्लेन में है स्वीमिंग पूल, नहाते हुए जाते हैं विदेश’, अधीर रंजन चौधरी का दावा

Rahul Gandhi Pub Video: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी के वीडियो पर सवाल उठाने वालों को घेरा है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके प्लेन में स्वीमिंग पूल है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 May 2022, 5:28 PM IST
Adhir Ranjan Chowdhry claim, PM Modi Plan have swimming pool
Adhir Ranjan Chowdhry claim, PM Modi Plan have swimming pool

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नेपाल टूर से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कई सवाल भी उठाए जिसका कांग्रेस ने हर बार जवाब दिया है। अब इस कड़ी में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने राहुल गांधी पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है। अधीर रंजन चौधरी ने प्रधामंत्री मोदी पर निशाना साधा है और दावा किया कि पीएम मोदी के नए प्लेन में स्वीमिंग पूल है जिसमें वो नहाते हुए विदेश जाते हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "पीएम मोदी 13 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दो विमान खरीदे हैं। वो अपने दो विमानों से विदेश की यात्रा करते हैं। उस हवाई जहाज में स्वीमिंग पूल भी है जिसमें वो तैरकर कभी बर्लिन जाते हैं, कभी डेनमार्क तो कभी फ्रांस। वहाँ जाकर वो भाषण देते हैं।"

इसके बाद उन्होंने देश में बढ़ रहे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को लेकर भी पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि वो विदेश में अपने भाषण में कहते हैं हिंदुस्तान में मोदी की कोई सरकार नहीं है जनता की सरकार है, लेकिन पूरे हिंदुस्तान में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण किस कगार पर पहुँच गया है आप खुद देखलो।"

अधीर रंजन चौधरी राहुल गांधी के वीडियो पर स्पष्टीकरण भी दिया। उन्होंने कहा, "नेपाल कोई दूसरा देश नहीं है जहां जाने पर पाबंदी हो, वो पड़ोसी देश है जहां वो अपने दोस्त की शादी अटेन्ड करने गए थे। बीजेपी ने जिस तरह से ये मुद्दा उठाया है उससे पता चलता है कि बीजेपी उनसे डरती है।"

Updated on:
4 May 2022, 5:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत के आरोपों की फिर से होगी जांच, कांग्रेस नेता बोले- दोषी को मिले सजा

पत्नी से विवाद के बीच IPS भानू प्रताप सिंह पर कार्रवाई, खगड़िया SP पद से हटाए गए, शैलेन्द्र सिंह को मिली कमान

नरसिम्हा राव को हटवा नहीं पाए तो बागी हो गए थे अर्जुन सिंह, सोनिया से मिल कर आए और एनडी तिवारी को घोषित कर दिया अध्यक्ष

महादेव बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के कुछ दिन बाद बड़ी कार्रवाई

भगवंत मान पर राहुल गांधी के बयान से भड़की AAP, सौरभ भारद्वाज ने पूछा- CM योगी पर ऐसी बात क्यों नहीं कही?