3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल के नाइट क्लब में पार्टी करते दिखे राहुल गांधी, BJP ने वीडियो शेयर कर घेरा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल से सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहुल गांधी नेपाल के काठमांडू में स्थित नाइट क्लब में पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि ये वीडियो बीजेपी ने साझा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 May 2022, 12:48 PM IST

BJP shared Video Of Rahul Gandhi Was Seen Partying In Kathmandu Night Club Nepal

BJP shared Video Of Rahul Gandhi Was Seen Partying In Kathmandu Night Club Nepal

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक वीडियो से सियासी पारा हाई हो गया है। दरअसल राहुल गांधी इस वीडियो में नेपाल के काठमांडू स्थित एक नाइट क्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस वायरल वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने भी साझा कर कांग्रेस नेता को जमकर घेरा है। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है। हालांकि इस वीडियो को लेकर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन बीजेपी ने जरूर राहुल गांधी पर तंज कसा है। पत्रिका डॉट कॉम इस वायरल वीडियो के प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा
राहुल गांधी के कथित वीडियो को लेकर अब बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। अलग-अलग मामलों से बीजेपी नेता राहुल गांधी के नाइट क्लब विजिट को जोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी को नहीं मिली उस्मानिया यूनिवर्सिटी में दौरे की इजाजत, कैंपस में विरोध शुरू

वीडियो में क्या?
राहुल गांधी के इस वायरल वीडियो की बात करें तो बिना तारीख वाले इस वीडियो में राहुल एक दोस्त के साथ डिम लाइट वाले नाइटक्लब में दिख रहे हैं, जिसके बैकग्राउंड में लोग लाउड म्यूजिक पर डांस कर रहे हैं।

अमित मालवीय ने साधा निशाना
बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे।

जोधपुर घटना से भी जोड़ा
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी क्या कर रहे हैं? हालांकि यह उनका निजी मामला है, लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है।

इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं, जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए।

यही नहीं पूनावाला ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी। वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं। जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं।

किरण रिजिजू ने भी किया रीट्वीट
बीजेपी के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी इस वायरल वीडियो के शेयर करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा- नियमित पार्टियां, छुट्टियां, यात्राएं, निजी विदेश यात्राएं आदि अब राष्ट्र के लिए कोई नई बात नहीं हैं।
एक निजी नागरिक के रूप में कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन जब एक सांसद, एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल का स्थायी मालिक जो दूसरों को उपदेश देता रहता है.....

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो काठमांडू के एक लोकप्रिय नाइट क्लब में शूट किया गया बताया जा रहा है। इसके मुताबिक राहुल गांधी सोमवार को नेपाल की राजधानी में अपनी पत्रकार मित्र सुम्निमा उदासी की शादी में शामिल होने के लिए मैरियट होटल में थे।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस से बात नहीं बनने के बाद नई पार्टी बनाने की तैयारी में प्रशांत किशोर! ट्वीट के जरिए दिया संकेत