3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस से बात नहीं बनने के बाद नई पार्टी बनाने की तैयारी में प्रशांत किशोर! ट्वीट के जरिए दिया संकेत

लंबे समय तक कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रशांत किशोर की बात आखिरकार नहीं बनी। लेकिन वे जरूर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल अब ये आशंका बढ़ गई है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस से बात नहीं बनने के बीच अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। उनकी ताजा ट्वीट तो यही इशारा कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 May 2022, 10:45 AM IST

Prashant Kishor Preparing To Form A New Party After Deteriorated Talks With Congress

Prashant Kishor Preparing To Form A New Party After Deteriorated Talks With Congress

राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलें चल रहीं थी कि वे कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे, लेकिन इन तमाम अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया जब पीके ने खुद कह दिया कि वे कांग्रेस का हिस्सा नहीं बन रहे। इसके बाद कांग्रेस की ओर से कई बयान आए और मीडिया में इसके कई कारण गिनाए गए। बहरहाल इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद प्रशांत किशोर अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। खास बात यह है कि उनके ताजा ट्वीट ने इस बात को लेकर एक बड़ा संकेत भी दिया है। बता दें कि पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी से कई बार मुलाकातें कीं और संगठन में बदलाव से लेकर आगे की रणनीति को लेकर अपने अहम सुझाव भी दिए।

कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद क्या चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर नई पार्टी का गठन करेंगे? राजनीतिक हलों में इस बात की चर्चा अब जोरों पर है। कांग्रेस से भले ही प्रशांत की बात नहीं बनी हो, लेकिन वे सुर्खियों में अब भी बने हुए हैं।

प्रशांत किशोर के ट्वीट के बाद ये कयास तेज हो गए हैं, कि वे जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। दरअसल 2024 में लोकसभा चुनाव होना हैं।

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी को नहीं मिली उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने दौरे की इजाजत, कैंपस में विरोध शुरू

पीके ने दिया ये संकेत
प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा- अब मुद्दों और 'जन सुराज' के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए रियल मास्टर्स यानी जनता तक जाने का समय आ गया है। दरअसल, लंबे वक्त से प्रशांत किशोर के कांग्रेस में जाने की चर्चा थी।

प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों लगातार कांग्रेस आलकमान से कई बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया था।

यही नहीं इसके बाद भी प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी से कई बार मुलाकातें कीं और संगठन में बदलाव से लेकर आगे की रणनीति को लेकर अपने अहम सुझाव भी दिए। हालांकि, कई बैठकों और मंथन के बाद भी कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच बात नहीं बन पाई और वे कांग्रेस में शामिल नहीं हुए।

बिहार से करेंगे शुरुआत
प्रशांत किशोर ने अपने ताजा ट्वीट में साफ कहा है कि जनता के बीच जाने की शुरुआत बिहार से करने जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी उतार चढ़ाव भरी यात्रा रही है। उन्होंने आगे लिखा, ''अब मुद्दों और जन सुराज के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए 'रियल मास्टर' यानी जनता के पास जाने का समय आ गया है और इसकी शुरुआत बिहार से।'

बता दें कि बिहार से पीके के पुराना नाता रहा है। यहां जेडीयू में वे अहम जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं औ नीतीश की राजनीति को नई दिशा देने में भी प्रशांत किशोर की बड़ी भूमिका रही थी।

यह भी पढ़ें - अब पीएम मोदी के समर्थन में 197 हस्तियों ने लिखा पत्र, विरोधियों पर लगाया नफरत की राजनीति का आरोप