राष्ट्रीय

Adhir Ranjan Chowdhury: बिना हेलमेट हैंडल छोड़ अधीर रंजन चौधरी ने चलाई बुलेट, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

Adhir ranjan Chowdhury: बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सफाई दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2023, 5:26 PM IST
Adhir ranjan Chowdhury
Adhir ranjan Chowdhury

Adhir ranjan Chowdhury: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बिना हेलमेट के बुलेट बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ छोड़कर बाइक चलाई और अपनी टोपी भी सही की। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग उन्हें टैफिक रूल्स का हवाला देते हुए जमकर ट्रोल करने लगे। अब कांग्रेस नेता ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते वक्त रोड़ पर कोई नहीं था।


[typography_font:14pt]अधीर ने लोगों का स्वीकार किया अभिवादन

बता दें कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेरहमपुर (Berhampore) के पास लगभग 11 किलोमीटर तक अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक चलाई। इस दौरान सड़क किनारे लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। कांग्रेस नेता ने भी बाइक से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

[typography_font:14pt;" >विवादों से है पुराना नाता

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का विवादों से पुराना नाता रहा है। संसद के पिछले मानसून सत्र के दौरान मणिपुर मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी करने के बाद उन्हें दुर्व्यवहार के आरोप में सदन से सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी का अपमान नहीं किया और केवल एक शब्द का इस्तेमाल किया जिसका मतलब है चुप रहना। हालांकि संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: पहला सरकारी स्कूल...यहां टीचर छुट्टी पर जाते हैं तो बच्चों को पढ़ाता है AI टीचर

Updated on:
15 Oct 2023, 5:26 PM IST
Published on: