31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहला सरकारी स्कूल…यहां टीचर छुट्टी पर जाते हैं तो बच्चों को पढ़ाता है AI टीचर

AI Teacher: मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस यानी AI टीचर के जरिए बच्चों को पढ़ाया जाता है। ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला स्कूल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 15 Oct 2023, 4:18 PM IST

AI teacher in government school

AI teacher in government school

AI Teacher: सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी से छुट्टी जैसा महौल आम बात है। पर अब ये तस्वीरें बदलने लगी हैं। मध्य प्रदेश के एक उच्च प्राथमिकी विद्यालय में यदि कोई टीचर छुट्टी पर जाता है तो यहां आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस यानी AI टीचर बच्चों को बढ़ता है। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होती है। हालांकि इसकी शुरूआत प्रायोगिक तौर पर की गई है।

ये हैं तकनीकी शिक्षक

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के टीटर श्रद्धा गुप्ता, प्रतीक महाजन और उमंग भावसार ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत प्रयोग किया है। प्राचार्य संजय निंबोरकर ने बताया कि टेक्नोलॉजी के जरिए बच्चों को पढ़ना बहुत आकर्षित करता है और वह मन लगाकर पढ़ाई करते हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, धमकी देने वाले ने की ये मांग