
Bombay High Court Nagpur Bench
Bombay High Court Nagpur Bench: महाराष्ट्र हाईकोर्ट की नागपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट में मिले एक पत्र में कहा गया है कि वरुधा नगर परिषद की प्रापर्टी टैक्स बढ़ाने वाली याचिका के पक्ष में फैसला सुनाया तो फैसला सुनाने वाले जजों पर बम से हमला किया जाएगा। बता दें कि बांबे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच को यह धमकी भरा लेटर 11 अक्टूबर को मिला था। पत्र में लिखा है कि अगर दो न्यायाधीशों ने वरुद नगर परिषद द्वारा संपत्ति कर में बढ़ोतरी को चुनौती देने वाली प्रभाकर काले की याचिका के खिलाफ फैसला सुनाया तो उन पर बम से हमला किया जाएगा।
काले के वकील ने कही ये बात
बता दें कि काले की वकील ने अपने क्लाइंट की संलिपत्ता को लेकर कहा है कि ऐसा काले की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की गई है। पुलिस मामले की जांच के लिए कोर्ट कैंपस में लगे या आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: DRI को मिली बड़ी सफलता, 19 करोड़ के सोना के साथ 11 तस्करों को पकड़ा
Updated on:
15 Oct 2023, 3:03 PM IST
Published on:
15 Oct 2023, 3:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.