राष्ट्रीय

Adtiya L1 Mission: आदित्य-L1 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी, पृथ्वी का लगाया चौथा चक्कर

Adtiya L1 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला सौर मिशन आदित्य एल-1 ने आज एक और पड़ाव पार कर लिया है। भारत के पहले सूर्य मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजे गए आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट ने चौथे 'अर्थ बाउंड मैन्यूवर' को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 8:43 AM IST
Adtiya L1 Mission
Adtiya L1 Mission

Adtiya L1 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला सौर मिशन आदित्य एल-1 ने आज एक और पड़ाव पार कर लिया है। भारत के पहले सूर्य मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजे गए आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट ने चौथे 'अर्थ बाउंड मैन्यूवर' को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 'अर्थ बाउंड मैन्यूवर' का मतलब पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए उसके गुरुत्वाकर्षण बल के जरिए स्पेस में सफर के लिए स्पीड पैदा करना है। L1 प्वाइंट पर पहुंचने के लिए आदित्य तकरीबन चार महीनों का समय लगेगा। भारतीय स्पेस एजेंसी (ISRO) ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसरो ने बताया है कि अगला मैन्यूवर ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (TL1I) 19 सितंबर को रात दो बजे किया जाएगा।


आदित्य-L1 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी

इसरो ने शुक्रवार को ट्वीट कर आदित्य-L1 को लेकर खुशखबरी दी है। इसरो ने कहा कि आदित्य-L1 का 'चौथा अर्थ बाउंड मैन्यूवर (EBN#4)' सफल रहा है। इसरो के मॉरीशस, बेंगलुरू, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर और पोर्ट ब्लेयर के ग्राउंड स्टेशन के जरिए ऑपरेशन के दौरान सैटेलाइट को ट्रैक किया जा रहा है। आदित्य एल-1 के लिए फिजी द्वीप पर मौजूद ट्रांसपोर्टेबल टर्मिनल पोस्ट-बर्न ऑपरेशन में स्पेसक्राफ्ट की मदद करेगा। बता दें कि आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट 256 km x 121973 km दूर मौजूद है।

यह भी पढ़ें- Weather Alert : उत्तराखंड से यूपी-राजस्थान तक भारी बारिश: नदी और नाले में उफान पर, दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

10 सितंबर को तीसरी कक्षा में हुआ था इंजेक्ट

आपको बता दें कि सच चंद्रयान 3 की सफलता के बाद 2 सितंबर को भारत ने सूरज के अनसुलझे रहस्यों का पता लगाने के लिए आदित्य एल-1 स्पेस क्राफ्ट लांच किया था। यह धरती और सूरज के बीच लैंग्रेज प्वाइंट यानी L1 तक जाएगा। अब तक यह धरती के तीन ऑर्बिट का चक्कर पूरा कर लिया है। पिछली बार इसे 10 सितंबर को धरती की तीसरी कक्षा में इंजेक्ट किया गया था।

Updated on:
15 Sep 2023, 8:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें धोखा देकर गए थे तो सरकार अच्छी थी, अब खराब हो गई

सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 2017 के भ्रष्टाचार मामले में जेल से रिहाई का दिया आदेश

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप