30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert : उत्तराखंड से यूपी-राजस्थान तक भारी बारिश: नदी और नाले में उफान पर, दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update : देश में बीते दिनों से एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। वहीं राजस्थान, यूपी, बिहार, गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर है। कई जगह सड़के धंस गई तो कुछ स्थानों पर लंबा जमा लग गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी झमाझम बारिश हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Sep 2023, 7:38 AM IST

Weather Update

Weather Update

Weather Update : देश में बीते दिनों से एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार भारी बारिश हो रही है। राजस्थान, यूपी, बिहार, गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर है।

उत्तराखंड भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में अगस्त माह के आखिरी सप्ताह के बाद बारिश का दौर रुका हुआ था। बीते दो दिनों से उत्तराखंड में हो रही झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक 16 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी-एमपी और राजस्थान में भारी बारिश
उत्तर भारत में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। यूपी में भारी बारिश के कारण सड़के जलमग्न हो गई है। बारिश से संबंधित अलग अलग घटनाओं में 19 लोगों की जान चली गई थी। वहीं एमपी में बारिश हो रही है। कल यानी गुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। भारी बारिश के कारण सड़कों में काफी पानी जमा हो गया। लोगों को कई घंटों में जाम से जुझना पड़ा।

इन राज्यों में भी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है।