2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली से बड़ी खबर: सफदरजंग में जज ने खुदकुशी की, घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Judge found dead in Delhi: दिल्ली के सफदरजंग इलाके में एक जज का शव उनके घर में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
suicide

suicide (File Photo)

Judge found dead home in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में कथित तौर पर जज ने खुदकुशी की। सूचना के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सफदरजंग इलाके में स्थित घर पर जज का शव मिला। जज की पहचान 35 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के तौर पर हुई है। वर्तमान में वे दिल्ली विधिक प्राधिकरण के तहत कड़कड़डूमा कोर्ट में सेवारत थे। उनका शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ पाया गया।

जज के भाई ने पुलिस को दी सूचना

दिल्ली पुलिस को सूचना दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर मिली थी, जब मृतक के भाई ने बाथरूम में फंदे से लटका शव देखा। दिल्ली पुलिस को फोन करने वाले बताया कि मेरे भाई ने घर के बाथरूम में खुदकुशी कर ली है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जज अमन कुमार शर्मा को फंदे से उतार तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, जज अमन कुमार शर्मा की खुदकुशी की खबर फैलते ही कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े कई वकील उनके घर पहुंच रहे हैं। पुलिस भी मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस उन कारणों की पड़ताल कर रही, जिसकी वजह से जज को खुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठाना पड़ा।

पुलिस को अभी तक नहीं मिला गड़बड़ी का सबूत

अमन कुमार शर्मा ने 19 जून, 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में कार्यभार संभाला था। उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से बीए एलएलबी की उपाधि प्राप्त की थी। अपनी सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न आपराधिक और दीवानी मामलों को संभाला और विभिन्न न्यायालयों में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) और सिविल जज के रूप में कार्य किया।

उन्होंने 18 अक्टूबर 2025 से दिल्ली के कड़कड़डूमा न्यायालय में उत्तर-पूर्वी जिले के जिला विधि सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अधिकारियों ने बताया है कि अभी तक किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।