2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एग्जिट पोल या मार्केट गेम? ममता बनर्जी बोलीं, ‘शेयर बाजार के लिए रचे गए आंकड़े, 4 मई को बंगाल देगा जवाब’

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने एग्जिट पोल को गलत बताया है, 4 मई को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

May 02, 2026

West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026 (Image: ANI)

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 200 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने एग्जिट पोल के आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताते हुए खारिज कर दिया है।

ममता बनर्जी का दावा: 200+ सीटों से जीतेंगे

ममता बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा हम जीत रहे हैं और 200 से ज्यादा सीटों के साथ जीत रहे हैं। उन्होंने एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये आंकड़े लोगों को गुमराह करने के लिए दिखाए जाते हैं। ममता ने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल का इस्तेमाल स्टॉक मार्केट को प्रभावित करने के लिए किया जाता है।

केंद्रीय बलों पर लगाए आरोप

ममता बनर्जी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ सख्ती और ज्यादती की गई। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मुश्किलें झेली हैं पार्टी उन्हें आगे सम्मानित करेगी।

रिपोलिंग के बीच बढ़ा सियासी तनाव

यह बयान ऐसे समय में आया है जब दक्षिण 24 परगना जिले की कुछ सीटों पर दोबारा मतदान (रिपोलिंग) कराया जा रहा है। बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि कुछ बूथों पर मतदाताओं को उनके उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने से रोका गया। इसी के बाद फाल्टा और डायमंड हार्बर क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराई जा रही है।

रिपोलिंग में अच्छा मतदान

रिपोलिंग के दौरान मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखा गया। मग्राहाट पश्चिम की 11 बूथों पर करीब 72.5% मतदान दर्ज हुआ, जबकि डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर 72.36% वोटिंग हुई। दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत करीब 72.43% रहा है।

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए RAF के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही माइक्रो-ऑब्जर्वर लगातार नजर बनाए हुए हैं और कोलकाता स्थित चुनाव आयोग कार्यालय से भी निगरानी की जा रही है।

एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त

जहां ममता बनर्जी जीत का दावा कर रही हैं वहीं कई एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है। अलग-अलग एजेंसियों के मुताबिक, बीजेपी को 140 से 170 के बीच सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी को 100 से 150 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि कुछ सर्वे में टीएमसी को भी बढ़त दी गई है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

4 मई को आएंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर हुए चुनाव में शुरुआती चरणों में रिकॉर्ड 92.67% मतदान दर्ज किया गया था। अब सभी की नजर 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी है जो तय करेगी कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी।