राष्ट्रीय

दिल्ली चुनाव में AAP की हार के बाद आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज उपराज्यपाल वीके को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
2 min read
Feb 09, 2025
Feature image

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद आतिशी (Atishi) ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आतिशी ने आज (रविवार) को सुबह करीब 11 बजे राज निवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आतिशी ने पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद CM पद का कार्यभार संभाला था। वह सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थी।

बीजेपी ने की वापसी

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP को भारी झटका लगा, क्योंकि वह केवल 22 सीटों पर ही सिमट गई। AAP को बाहर करके 27 साल बाद भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी कर ली है।

कालकाजी सीट पर आतिशी

अपनी व्यक्तिगत जीत को स्वीकार करते हुए, आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP की हार को स्वीकार किया और भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कसम खाई। कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आतिशी की जीत AAP के लिए खास है, खासकर तब जब पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित इसके कई शीर्ष नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र हार गए। भाजपा के प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 4,000 से अधिक मतों की निर्णायक जीत के साथ विधानसभा चुनाव में दिग्गज बनकर उभरे। कांग्रेस, जो राष्ट्रीय राजधानी में अपने पुनरुद्धार की उम्मीद कर रही थी, फिर से कोई भी सीट जीतने में विफल रही।

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री थी आतिशी

बता दें कि 43 वर्षीय आतिशी पिछले साल सितंबर से दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थीं। शीर्ष पद पर उनकी पदोन्नति केजरीवाल की ओर से अपने पद से इस्तीफे की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। भाजपा ने शनिवार को दिल्ली चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश जीता, आप को बाहर करके 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी की।

दिल्ली LG ने भंग की सातवीं विधानसभा

बता दें कि 43 वर्षीय आतिशी पिछले साल सितंबर से दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थीं। शीर्ष पद पर उनकी पदोन्नति केजरीवाल की ओर से अपने पद से इस्तीफे की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। भाजपा ने शनिवार को दिल्ली चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश जीता, आप को बाहर करके 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी की।

Also Read
View All
Monsoon: मानसून में देरी से घबराएं नहीं, समय पर करें धान की बोआई-रोपाई

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने खोले चांद के राज़: मिट्टी में एल्युमिनियम कम, लोहा और मैग्नीशियम की मात्रा ज़्यादा

TMC: ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चल रही पार्टी’, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे और ममता के टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ऋतब्रत बनर्जी ने की टिप्पणी

अमरनाथ यात्रा 2026: वैध पंजीकरण वालों को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति, LG मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला

इस्तीफे के बाद भी नहीं टली पूर्व जज यशवंत वर्मा की मुसीबत, मानसून सत्र में संसद में पेश हो सकती है जांच रिपोर्ट