राष्ट्रीय

‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज शांति मिल रही होगी’, बंगाल जीत के बाद पीएम मोदी ने क्यों किया याद?

Narendra Modi: अपने भाषण में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि आज उनकी आत्मा को शांति मिल रही होगी।
2 min read
May 04, 2026
PM MODI
पश्चिम बंगाल जीतने के बाद पीएम मोदी का अभिवादन (फोटो सोर्स: ANI)

West Bengal election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ जश्न ही नहीं मनाया, बल्कि इतिहास को याद किया। अपने भाषण में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि आज उनकी आत्मा को शांति मिल रही होगी।

करीब 80 साल पहले जिस सोच की नींव रखी गई थी, उसी का असर आज की राजनीति में साफ दिख रहा है। इसी के साथ उन्होंने राज्य के लिए ‘नए अध्याय’ की शुरुआत का दावा भी किया, जो आने वाले समय में बंगाल की राजनीति को नई दिशा दे सकता है।

PM मोदी ने मुखर्जी की आत्मा को किया याद

प्रधानमंत्री ने अपनी जीत के बाद दिए भाषण में भावुक अंदाज में पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। उन्होंने कहा कि आज की जीत सिर्फ चुनावी नतीजा नहीं है, बल्कि एक लंबे ऐतिहासिक संघर्ष की सफलता है, जो देश के बंटवारे के समय से शुरू हुआ था।

मोदी ने कहा कि मुखर्जी की आत्मा को आज शांति मिली होगी, क्योंकि उन्होंने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी थी। उनका सपना था कि बंगाल मजबूत और विकसित बने, जो अब जाकर पूरा होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि 4 मई 2026 को बंगाल के लोगों ने बीजेपी को यह अवसर दिया है और राज्य की किस्मत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब बंगाल डर से मुक्त होकर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

इस जीत को समझने के लिए मुखर्जी के योगदान को जानना जरूरी है। 1947 में जब देश का बंटवारा हो रहा था, तब उन्होंने “यूनाइटेड बंगाल” योजना का विरोध किया था। उनका मानना था कि बंगाल के हिंदू बहुल इलाके भारत में ही रहने चाहिए। बाद में उन्होंने जवाहर लाल नेहरू की सरकार से इस्तीफा दे दिया और एक नई राजनीतिक दिशा देने की कोशिश की।

1951 में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आगे चलकर बीजेपी बनी। उनका प्रसिद्ध नारा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” बाद में देश की राजनीति में अहम बना और ‘Article 370’ हटाने की सोच को भी प्रेरित किया।

मोदी ने कहा कि बीजेपी के लिए बंगाल की यह जीत सिर्फ सीटों की संख्या नहीं है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक मिशन की पूर्ति है। उन्होंने देशभर के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। यह लोकतंत्र, विकास की राजनीति और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के विश्वास को मजबूत करता है।प्रधानमंत्री ने अपनी जीत के बाद दिए भाषण में भावुक अंदाज में पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। उन्होंने कहा कि आज की जीत सिर्फ चुनावी नतीजा नहीं है, बल्कि एक लंबे ऐतिहासिक संघर्ष की सफलता है, जो देश के बंटवारे के समय से शुरू हुआ था।

मोदी ने कहा कि मुखर्जी की आत्मा को आज शांति मिली होगी, क्योंकि उन्होंने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी थी। उनका सपना था कि बंगाल मजबूत और विकसित बने, जो अब जाकर पूरा होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि 4 मई 2026 को बंगाल के लोगों ने बीजेपी को यह अवसर दिया है और राज्य की किस्मत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब बंगाल डर से मुक्त होकर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।