राष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लोगों को याद आई ‘इंदिरा गांधी’, कांग्रेस बोली- Indira Gandhi होना आसान नहीं

भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिकी मध्यस्थता से हुई शांति का एलान होते ही कांग्रेसी इंदिरा  गांधी को याद करने लगे। सोशल मीडिया पर इंदिरा गांधी ट्रेंड कर रही हैं।
2 min read
• •
May 10, 2025
Feature image

भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिकी मध्यस्थता से हुई शांति का एलान होते ही कांग्रेसी इंदिरा गांधी को याद करने लगे। कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने नरेंद्र मोदी को उनका नाम लिए बिना इंदिरा गांधी की तुलना में कमजोर प्रधानमंत्री बताया। सोशल मीडिया पर भी इंदिरा गांधी ट्रेंड करने लग गया। बता दें कि 1971 के युद्ध में जब भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी, तब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ही थीं।

कांग्रेस नेता सुप्रीया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा इंदिरा गांधी होना आसान नहीं। उन्होंने जवानों के साथ इंदिरा गांधी का फोटो भी शेयर किया। कांग्रेस नेता श्रीनेत ने एक और एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- अमेरिका की आँख में आँख डाल कर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर के विश्व का भूगोल बदल दिया था, ऐसी थीं इंदिरा गांधी।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- यूं ही कोई इंदिरा गांधी नहीं बन जाता।

बिहार कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- इंदिरा गांधी ने कहा था हिंदुस्तान किसी से नहीं डरता।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा- जब तक तोड़ा नहीं, तब तक छोड़ा नहीं। इंदिरा गांधी अमर रहें।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- इंडिया मिस इंदिरा।

लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि- भारत इस क्षण इंदिरा गांधी को याद कर रहा है।

एक अन्य यूजर ने लिखा आज Indira Gandhi जी ट्रेंड में रहेगी! पाकिस्तान को आत्मसमर्पण कराने वाली लेडी! आयरन लेडी इंदिरा गांधी। एक्स पर यूजर ने लिखा- इंदिरा होना आसान नहीं। एक अन्य यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- इंदिरा गांधी ने युद्ध भी जीता था और सम्मान भी।

एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव लड़ने और युद्ध लड़ने में फर्क है। कोई भी ऐसे ही इंदिरा गांधी नहीं बन जाता। एक यूजर ने एक्स पर लिखा- ना गोदी मीडिया था, ना सोशल मीडिया… ना ही करोड़ों के पेड प्रोपेगेंडा! फिर भी इंदिरा गांधीजी ने पाकिस्तान को तोड़ा, बांग्लादेश बनाया ! यह था असली नेतृत्व, असली शेरनी!

एक यूजर ने लिखा- आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी वो प्रधानमंत्री थी तो अमेरिका के जंग के ऐलान के बाद भी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। उनके जैसा कोई नहीं हो सकता।

Updated on:
10 May 2025 07:48 pm
Published on:
10 May 2025 07:48 pm
Also Read
View All
Delhi Protest: ‘जैसे धर्मेंद्र प्रधान गए, वैसे ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे’, भारी प्रदर्शन के बाद भी कम नहीं हुआ कांग्रेस नेताओं का गुस्सा

कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप, वीडियो खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी

CM विजय के 30 करोड़ की संपत्ति का खुलासा न करने से मतदाताओं के निर्णय पर क्या असर पड़ा होगा? मद्रास हाईकोर्ट ने उठाया सवाल

राहुल के FIR वाले बयान पर शिवराज का तंज, कहा- 99 चुनाव हार चुकें अब हार का शतक लगाने की है इच्छा

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video