राष्ट्रीय

Agni-5: पाकिस्तान की बढ़ेगी बैचेनी! भारत ने अग्नि- 5 मिसाइल की सफल टेस्टिंग, जानें इसकी खासियत

ntermediate Range Ballistic Missile: अग्नि- 5 मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक से लैस है। इससे एक मिसाइल कई परमाणु हथियार ले जा सकती है।

2 min read
Aug 20, 2025
भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया (Photo-X Shiv Aroor)

Agni-5: भारत ने बुधवार को ओडिशा के तट पर अपनी अत्याधुनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत के रक्षा क्षेत्र को एक बड़ी बढ़त देते हुए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि 5' का बुधवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें

हर साल ऑनलाइन गेम में 20 हजार करोड़ रुपये गंवा रहे लोग, Dream 11-Rummy जैसे ऐप का खेल खत्म, बिल पास

कम समय में भी मिसाइल हो जाएगी प्रक्षेपित

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस प्रक्षेपण में ‘अग्नि-5’ मिसाइल की मार्गदर्शन प्रणाली, प्रणोदन, चरण विभाजन (स्टेज सेपरेशन) और अंतिम सटीकता (टर्मिनल एक्युरेसी) जैसे सभी पहलुओं को परखा और प्रमाणित किया गया। इस परीक्षण से यह भी सिद्ध हो गया कि भारत की सामरिक सेनाएं कम समय की तैयारी में भी इस मिसाइल को प्रक्षेपित करने में सक्षम हैं। 

अग्नि-5 की क्या है विशेषताएं

अग्नि- 5 की विशेषताओं की बात की जाए तो यह मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 5 हजार किलोमीटर से भी अधिक है। इस मिसाइल को मॉडर्न नेविगेशन, मार्गदर्शन, वारहेड और इंजन टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है। 

कई परमाणु हथियार ले जा सकती है मिसाइल

बता दें कि यह मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक से लैस है। इससे एक मिसाइल कई परमाणु हथियार ले जा सकती है। जिनमें से प्रत्येक को एक अलग लक्ष्य पर निशाना बनाया जा सकता है। 

स्वदेशी तकनीक पर आधारित है अग्नि-5

यह मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक रप आधारित है। इसे डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। बड़ी बात यह भी है कि सड़क-गतिशील (रोड-मोबाइल) लॉन्चर से इसका प्रक्षेपण किया जा सकता है।

पूरा एशिया और यूरोप जद में

विशेषज्ञों के अनुसार इसकी पहुंच पूरे एशियाई महाद्वीप और यूरोप के कुछ हिस्सों तक है, जिससे भारत की सामरिक शक्ति में अभूतपूर्व मजबूती आती है। बता दें कि अग्नि सीरीज की यह सबसे एडवांस मिसाइल है, जो कि सतह से सतह पर वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों की एक फैमिली है।

अग्नि 1 से 5 तक की मारक क्षमता

बता दें कि अग्नि- 1 की मारक क्षमता 700 किलोमीटर, अग्नि- 2 की 2 हजार किलोमीटर, अग्नि- 3 की 3500 किलोमीटर और अग्नि- 4 की 4 हजार किलोमीटर से अधिक है। वहीं अग्नि- 5 की मारक क्षमता 5 हजार किलोमीटर से अधिक है।

ये भी पढ़ें

PM Jan Dhan Yojana: 56.04 करोड़ जनधन खातों में कितने रुपए हुए जमा, मंत्री ने संसद में दी जानकारी

Published on:
20 Aug 2025 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर