राष्ट्रीय

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

Vijayabaskar MLA Resigns: तमिलनाडु में AIADMK को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एमएलए विजयभास्कर के इस्तीफे के बाद 5 से बढ़कर अब 6 सीटें खाली हो गई है।

2 min read
Jun 16, 2026
Vijayabaskar MLA Resigns
AIADMK एमएलए विजयभास्कर इस्तीफा देते हुए (सोर्स: ANI)

Vijayabaskar MLA Resigns: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। AIADMK के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सी. विजयभास्कर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य विधानसभा में खाली सीटों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या विजयभास्कर भी उन नेताओं की राह पर चलेंगे जिन्होंने AIADMK छोड़कर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK का दामन थामेंगे?

AIADMK लगातार हो रही कमजोर

2026 विधानसभा चुनाव में AIADMK को बड़ा झटका लगा था। पार्टी केवल 47 सीटों पर सिमट गई, जबकि TVK ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सत्ता हासिल कर ली। चुनाव नतीजों के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा। वरिष्ठ नेताओं सी.वी. षणमुगम, एस.पी. वेलुमणि और अब सी. विजयभास्कर ने पार्टी छोड़ दी।

इस लिस्ट में 3 और शामिल हैं, इनमें मरागाथम कुमारवेल, जयकुमार, सत्यभामा और इसाकी सुब्बैया विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब विजयभास्कर के जाने से AIADMK की विधानसभा में 47 से संख्या घटकर 42 रह गई है। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी लगातार कमजोर हो रही है।

बता दें AIADMK से अब तक कुल 5 विधायकों ने इस्तीफा दिया है। इनमें एक अन्य दल भी शामिल है।

क्या TVK में शामिल होंगे विजयभास्कर?

विजयभास्कर के इस्तीफे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके अगले कदम को लेकर हो रही है। राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि वह TVK में शामिल होने की संभावनाओं पर अपने समर्थकों और क्षेत्र के लोगों से लगातार बातचीत कर रहे थे। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इस्तीफे से पहले सोशल मीडिया पर उनके कई पोस्ट भी चर्चा में रहे। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेतृत्व अपने समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करता, वह जनता का विश्वास भी नहीं जीत सकता। उनके बयानों को AIADMK नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी के संकेत के रूप में देखा गया।

अब तमिलनाडु की राजनीति की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विजयभास्कर का अगला कदम क्या होगा। यदि वह TVK में शामिल होते हैं, तो यह AIADMK के लिए एक और बड़ा झटका साबित हो सकता है, जबकि मुख्यमंत्री विजय की राजनीतिक ताकत और मजबूत होती नजर आएगी।

Updated on:
16 Jun 2026 09:53 pm
Published on:
16 Jun 2026 09:49 pm