राष्ट्रीय

AIMIM equates Congress to BJP: अकबरुद्दीन ओवैसी बोले- मुसलमानों के प्रति दोनों दलों में अंतर नहीं

Akbaruddin Owaisi alleges selective targeting of Muslim properties: एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और भाजपा को एक समान बताते हुए तीखा हमला बोला है। ओवैसी का आरोप है कि दोनों दल अतिक्रमण के नाम पर मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2026, 11:48 AM IST
Akbaruddin Owaisi
No difference between Congress and BJP, says Akbaruddin Owaisi (Photo - ANI)

Akbaruddin Owaisi slams Congress-BJP over demolition drives: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों के प्रति दृष्टिकोण के मामले में दोनों पार्टियों में कोई अंतर नहीं है। वे अतिक्रमण हटाने के नाम पर समुदाय को निशाना बना रही हैं।

इस मुद्दे पर उन्होंने तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार घेरते हुए कहा, भाजपा और कांग्रेस के बीच कोई वास्तविक अंतर नहीं है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ दरगाहों, मस्जिदों और मुस्लिम घरों को गिराने के लिए बुलडोजर चलाते हैं। तेलंगाना में रेवंत रेड्डी भी उसक स्क्रिप्ट पर चलते हुए क्रूरता कर रहे हैं। उनकी दुश्मनी अतिक्रमण या अराजकता से नहीं है, उनकी दुश्मनी मुसलमानों से है।" ओवैसी ने आरोप लगाया कि ये तोड़फोड़ अभियान अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर चलाए जा रहे हैं, लेकिन असल में चुनिंदा तौर पर मुस्लिम संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है।

समर्थन के बावजूद राज्य सरकार की आलोचना

गौर करने वाली बात यह है कि AIMIM ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री Revanth Reddy के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता संभालने के बाद समर्थन दिया था। पार्टी ने हाल ही में जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ स्थानीय निकाय और नगर निकाय चुनावों में भी कांग्रेस का समर्थन किया था। इस राजनीतिक समर्थन के बावजूद, पार्टी ने अब विध्वंस के मुद्दे पर पहली बार राज्य सरकार का खुलकर और कड़ा विरोध किया है।

भाजपा का रुख

गुरुवार को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने मधु पार्क रिज अपार्टमेंट के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित मूसी रिवर फ्रंट परियोजना के कारण उन्हें अपना घर खोने का खतरा है।

वहीं, लोगों की शिकायतें सुनने के बाद राव ने उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया और राज्य सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि गांधी प्रतिमा के निर्माण के कारण इन घरों को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई पूर्व सैनिक भी इन अपार्टमेंट्स में रहते हैं, जिसे उन्होंने शर्मनाक स्थिति बताया।

Updated on:
27 Feb 2026, 11:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे