राष्ट्रीय

UP Election: यूपी चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी का दांव, अखिलेश यादव से बोले- अभी साथ आओ, बाद में मत पछताना

Owaisi Akhilesh Yadav Alliance Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गठबंधन का खुला प्रस्ताव दिया है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए अभी बातचीत जरूरी है। उनके बयान पर बीजेपी ने तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।
2 min read
Jul 26, 2026
Owaisi Akhilesh Yadav alliance Uttar Pradesh
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (बाएं) और सपा सांसद अखिलेश यादव (Photo-IANS)

UP Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गठबंधन का खुला प्रस्ताव दिया है। ओवैसी ने कहा कि अगर बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है तो अभी बातचीत का समय है, चुनाव खत्म होने के बाद पछताने से कोई फायदा नहीं होगा। ओवैसी ने यह बात मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 

हैदराबाद सांसद ने कहा कि मजलिस (AIMIM) नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बने। मैं हाथ मिलाने के लिए तैयार हूं, गठबंधन के लिए तैयार हूं। आज बातचीत का समय है, चुनाव के बाद रोने से कुछ हासिल नहीं होगा।

मैं आपके साथ चुनाव लड़ने को तैयार- ओवैसी

उन्होंने आगे कहा कि अगर अखिलेश यादव को लगता है कि ओवैसी की पार्टी AIMIM के अलग चुनाव लड़ने से उसका नुकसान होगा, तो वह साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। ओवैसी ने कहा कि आप कहते हैं कि ओवैसी चुनाव लड़ेंगे तो हमारा नुकसान होगा। मैं आपके साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

ओवैसी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी की लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सम्मान और न्याय की है। हमें किसी के रहमोकरम पर नहीं, बराबरी का हक चाहिए। अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेंगे तो ओवैसी उनके सामने जमीन पर बैठकर भी अधिकार और न्याय की बात करेगा।

बीजेपी ने साधा निशाना 

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्ताव पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे वोट बैंक की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और ओवैसी तुष्टिकरण की राजनीति में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते रहे हैं। अब कौन बनेगा बड़ा भाईजान की प्रतिस्पर्धा छोड़कर दोनों भाईजान सहयोग की बात कर रहे हैं। ओवैसी ने अखिलेश यादव को दोस्ती का प्रस्ताव भेजा है। पूनावाला ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

2027 चुनाव पर टिकी निगाहें

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों ने राजनीतिक समीकरण बनाना तेज कर दिया है। एक तरफ जहां बीजेपी प्रदेश में फिर से सत्ता में काबिज होना चाहती है, तो वहीं सपा बीजेपी के विजय रथ को रोकने का प्रयास करेगी। ओवैसी के इस प्रस्ताव के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 

Updated on:
26 Jul 2026 01:55 pm
Published on:
26 Jul 2026 01:55 pm
Also Read
View All
Dharmendra Pradhan Quit Twice: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

तेलंगाना में निकाय चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

‘यूरोप को भारत से सीखना चाहिए’: 386 रुपए में दिल्ली-जयपुर का सफर कर गदगद हुआ ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला-‘पैसा वसूल’

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल का दावा, ‘छात्र साजिश का हुए शिकार’

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल युद्ध ने भारत को क्या सिखाया? 27 साल बाद भी गूंजता है एक बड़ा सवाल