राष्ट्रीय

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

बिहार में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान का मुस्लिम शादियों में महिलाओं के पहनावे और पर्दा प्रथा को लेकर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। उनके वायरल वीडियो पर JDU, BJP और कांग्रेस समेत कई नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं, धार्मिक नेताओं ने भी उनकी भाषा की आलोचना की है।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 12:04 PM IST
AIMIM Bihar President Akhtarul Iman Controversial Statement
AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने दिया विवादित बयान (Photo-IANS)

Akhtarul Iman Viral Video: बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे मुस्लिम शादियों में महिलाओं के पहनावे और पर्दा प्रथा को लेकर बयान दे रहे है। इसके बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

दरअसल,. AIMIM विधायक ने अपने बयान में शादी समारोह में दुल्हनों के बिना घूंघट बैठने, पुरुषों के उन्हें देखने और महिला-पुरुषों के आपस में मिलने-जुलने पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उनके बयान को लेकर भाजपा, जेडीयू और कांग्रेस समेत कई नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है।

JDU ने किया पलटवार

AIMIM अध्यक्ष के बयान पर जेडीयू की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। JDU एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि अख्तरुल ईमान को गया जिले के बेलौती गांव का उदाहरण देने के बजाय पूरे बिहार की स्थिति को देखना चाहिए। मुस्लिम बेटियों की शादी भी हिंदू बेटियों की तरह ही समान रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ होती है। 

उन्होंने कहा कि बेटियां चाहे किसी भी धर्म या समुदाय की हों, उनकी अपनी इच्छाएं और आकांक्षाएं होती हैं, ठीक उसी तरह जैसे उनके माता-पिता की भी उम्मीदें होती हैं। माता-पिता अपनी बेटियों को तैयार करके इस उम्मीद के साथ विदा करते हैं कि वे अपने नए घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ जीवन बिताएं। इस तरह के बयान एक रूढ़िवादी सोच और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाते हैं।

AIMIM नेता ने क्या कहा? 

अमौर विधायक अख्तरुल ईमान मुस्लिम शादियों में कथित तौर पर बढ़ती उन परंपराओं की आलोचना की, जिन्हें वह इस्लामी मान्यताओं के विपरीत मानते हैं। इसी दौरान उन्होंने शादी समारोह में दुल्हन के सार्वजनिक रूप से बैठने और मेहमानों के सामने उसका चेहरा दिखाने की रस्म यानी 'मुंह दिखाई' की तुलना तवायफ के सार्वजनिक रूप से बैठने से कर दी।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सिर पर दुपट्टा नहीं रखने और पर्दा प्रथा का पालन नहीं करने पर भी सवाल उठाए। अपने बयान में इमान ने पुरुषों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि क्या उनमें शर्म खत्म हो गई है? उन्होंने महिला-पुरुषों के खुले तौर पर मेलजोल को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और इसकी तुलना सूअर के व्यवहार से की।

इस दौरान विधायक अख्तरुल ईमान ने महिलाओं के सिर पर दुपट्टा रखने की परंपरा में आ रही कमी पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजकल महिलाओं के सिर पर दुपट्टा रखने वालों की तुलना में पुरुषों के सिर पर टोपी पहनने वाले ज्यादा दिखाई देते हैं। उन्होंने इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दे को जरूरी बताया।

बीजेपी और कांग्रेस ने की बयान की निंदा

सोशल मीडिया पर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का वीडियो वायरल होने पर बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने निशाना साधा है। बीजेपी ने उनके बयान को महिलाओं के प्रति पिछड़ी और अपमानजनक सोच करार दिया। बिहार भाजपा नेता दानिश इकबाल ने कहा कि एक विधायक का इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं, कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने भी उनके बयान को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम महिलाओं को इस तरह अपमानित करने की इजाजत नहीं देता।

धार्मिक नेताओं ने भी जताई नाराजगी

इस बयान पर धार्मिक नेताओं की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की भाषा की कोई जगह नहीं है।उन्होंने कहा कि लोगों को सार्वजनिक रूप से बयान देते समय अपनी भाषा और शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

Updated on:
24 Nov 2026, 12:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर पर लिखी बातों को लेकर विवाद, प्रपौत्र ने भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

1949 में नेहरू ने फतेह मैदान को अपना नाम देने से किया इनकार, जेवर एयरपोर्ट पर जयराम रमेश के सवाल, आठ महीने में एक भी विदेशी उड़ान नहीं

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर सियासी हलचल, क्या महात्मा गांधी जी की हत्या पंडित नेहरु की जानकारी में हुई?

‘तेरा चाचा चोर है…’ सुनते ही प्रियंका गांधी ने जड़ दिया था थप्पड़, इमरजेंसी के बाद स्कूल में हुआ था यह किस्सा