राष्ट्रीय

Air India Express ने 24 से 30 सितंबर तक रद्द की दिल्ली-पटना की 2 फ्लाइट, जानें क्या है वजह

Delhi Patna Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली से पटना रूट की दो उड़ानें 24 से 30 सितंबर तक रद्द की हैं। एयरलाइन ने परिचालन कारणों का हवाला दिया है। यात्रियों को यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।
2 min read
Sep 22, 2026
delhi patna flight news, air india express flight status
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली-पटना की फ्लाइट्स की कैंसिल (फोटो सोर्स- ANI)

Air India Express: दिल्ली और पटना के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस रूट पर चलने वाली अपनी प्रमुख उड़ानों को 24 सितंबर से 30 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया है। एयरलाइन प्रशासन ने इस अचानक किए गए बदलाव के पीछे 'परिचालन संबंधी कारणों' (Operational Reasons) का हवाला दिया है। इससे इस समय में इन उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा।

इन उड़ानों पर पड़ेगा असर

एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, एयरलाइन ने दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट की IX1346 और IX1348 नंबर वाली फ्लाइट्स को 24 से 30 सितंबर के बीच बंद रखने का फैसला किया है। इससे एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 21 और 22 सितंबर को पटना से सुबह 7:15 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट IX1348 को रद्द किया था। एक के बाद एक फ्लाइट्स रद्द होने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

क्यों रद्द हुई उड़ानें?

फिलहाल एयरलाइन ने एयरपोर्ट प्रशासन को दी गई सूचना में सिर्फ परिचालन आवश्यकताओं की बात कही है। तकनीकी खराबी, क्रू मेंबर्स की उपलब्धता या रूट रिशेड्यूलिंग में से किस वजह से यह निर्णय लिया गया है, इस पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई हैं।

प्रभावित यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

इस असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपनी उड़ान की लेटेस्ट अपडट जरूर देख लें। इसके अलावा, टिकट रिफंड, रीशेड्यूलिंग या किसी दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था के संबंध में जानकारी पाने के लिए यात्री सीधे एयर इंडिया एक्सप्रेस के कस्टमर केयर या एयरपोर्ट काउंटर से संपर्क कर सकते हैं। यदि आपकी फ्लाइट रद्द हो चुकी है, तो बिना किसी दूसरी बुकिंग की पुष्टि के एयरपोर्ट जाने से बचें ताकि बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े। पटना एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन की तरफ से यात्रियों की सुविधा को लेकर जल्द ही कुछ और अपडेट साझा किए जाने की उम्मीद है। एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत भर के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली उड़ानों सहित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेवाएं संचालित करती है।

Updated on:
22 Sept 2026 10:01 am
Published on:
22 Sept 2026 09:22 am
Also Read
View All
‘SC/ST सेल से साहिल ने संपर्क तक नहीं किया’, IIT Bombay प्रोफेसर पर आरोपों के बीच फैकल्टी फोरम अध्यक्ष का बड़ा बयान

पंजाब में नशे के मुद्दे पर तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर हमला, बोले- ‘नशे के खिलाफ लड़ाई पूरी तरह विफल है’

सरकार लड़कियों-महिलाओं को छेड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही- जमुई घटना पर बोले भाई वीरेंद्र

जुराला परियोजना जा रहे तेलंगाना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, सरकार पर साधा निशाना

जमुई में किशोरी से बदसलूकी पर सियासत गरम, BJP बोली- मुख्य आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा; विपक्ष ने सरकार को घेरा