राष्ट्रीय

Israel Palestine Conflict: इजरायल-हमास युद्ध के बीच Air India का बड़ा फैसला, इस डेट तक उड़ानों पर लगाई रोक

Israel Palestine Conflict: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी कुछ दिनों के लिए इजरायल और तेल अवीव के लिए उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2023, 2:53 PM IST
Air India has canceled flights to Tel Aviv and Israel
Air India has canceled flights to Tel Aviv and Israel

इजरायल और फिलिस्तानियों के बीच युद्ध जारी है। इस आतंकी हमले में अबतक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं सैकड़ों महिलाओं और बच्चों को हमास के आतंकियों द्वारा बंधक बनाये जाने की पुष्टि की गई है। बता दें कि शनिवार को आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे थे, जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने आयरन डोम सिस्टम को लांच किया, लेकिन हमले पर काबू पाने में इजरायल असफल रहा। इसी बीच इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध की गंभीरता को भांपते हुए एयरइंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। इयरइंडिया ने आगामी कुछ दिनों के लिए इजरायल और तेल अवीब के लिए उड़ान सेवा रद्द कर दी है।

इजराइली पीएम ने दी चेतावनी

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि वे एक लंबे और कठिन युद्ध की ओर बढ़ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले के बाद युद्ध का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि हमास के लड़ाके जहां भी छिपकर हमला कर रहे हैं, हम उन्हें ढूंढकर मलबे में बदल देंगे। मैं गाजा के लोगों से कहता हूं कि अभी भी इजरायल के शहरों को खाली करो दो क्योंकि हम हर जगह जबरदस्त कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें: इजराइल का सुरक्षा कवच आयरन डोम हुआ नाकाम, हमास के साथ हमले में दूसरी ताकतों का भी हाथ!

Updated on:
8 Oct 2023, 2:53 PM IST
Published on: