
Israel Palestine Conflict
इजरायल पर आतंकी संगठन हमास लगातार हमला कर रहा है। इस आतंकी हमले में अबतक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सौकड़ों लोग घायल हुए हैं। हमास इजरायल के प्रमुख शहरों को टारगेट करके रॉकेट दाग रहा है। शनिवार यानी 7 अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ 5000 से ज्यादा रॉकेट लांच किए थे। हालांकि जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने भी आयरन डोम टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया, लेकिन आयरन डोम हमले को काबू करने में नाकाम रहा। बता दें कि इजरायल वायु रक्षा के लिए आयरन डोम को सबसे अच्छा और कारगर होने का दावा करता है, लेकिन हमास के हमले के बाद अब आयरन डोम कवच पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
इजराइली पीएम ने दी चेतावनी
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि वे एक लंबे और कठिन युद्ध की ओर बढ़ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले के बाद युद्ध का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि हमास के लड़ाके जहां भी छिपकर हमला कर रहे हैं, हम उन्हें ढूंढकर मलबे में बदल देंगे। मैं गाजा के लोगों से कहता हूं कि अभी भी इजरायल के शहरों को खाली करो दो क्योंकि हम हर जगह जबरदस्त कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में भूकंप के बाद तबाही जैसा मंजर, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत
महिलाओं के साथ सेक्स स्लेव या रेप की आशंका
इजराइल के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने बताया कि आतंकियो ने जिन लोगों को बंधक बनाया है, उनमें कुछ जिंदा हैं और कुछ की हत्या कर दी गई है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि हमास और गाजा के फ़िलिस्तीनियों ने इज़राइल पर आक्रमण करते हुए महिलाओं को बंधक बना लिया है। शायद उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में बेचने या बलात्कार करने जैसे कृत किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बंधक बनाकर की दरिंदगी फिर कर दी हत्या, महिलाओं और बच्चों के साथ हमास की बर्बरता का वीडियो आया सामने
Updated on:
8 Oct 2023, 1:51 PM IST
Published on:
8 Oct 2023, 1:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.