
Afghanistan earthquakes
पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार आए जोरदार भूकंप के बाद तबाही जैसा मंजर हो गया है। भीषण भूकंप की वजह से अफगानिस्तान के कई शहर लगभग बर्बाद हो गए हैं। इस घटना में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रिएक्ट स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 नापी गई है। रविवार को तालिबान सरकार के एक स्पीकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2060 हो गई है। यह दो दशकों में देश में आए सबसे घातक भूकंपों में से एक है।
संयुक्त राष्ट्र ने जारी किए शुरुआती आंकड़े
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार देर रात 320 मृतकों का शुरुआती आंकड़ा जारी किया था, लेकिन बाद में कहा कि मरने वालों की संख्या की पुष्टि की जा रही है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के उसी अपडेट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने 100 लोगों के मारे जाने और 500 घायल होने का आशंका जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: पहले बंधक बनाकर की दरिंदगी फिर कर दी हत्या, महिलाओं और बच्चों के साथ हमास की बर्बरता का वीडियो आया सामने
Updated on:
8 Oct 2023, 12:45 PM IST
Published on:
8 Oct 2023, 12:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.