
Israel Palestine Conflict (Image Credit BBC News)
Israel Palestine Conflict: इजराइल पर आतंकी संगठन हमास लगातार हमले कर रहा है। इस आतंकी हमले में अबतक सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सौकड़ों लोग घायल हुए हैं। हमास इजराइल के प्रमुख शहरों को टारगेट करके रॉकेट दाग रहा है। शनिवार यानी 7 अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास नियंत्रित गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ 5000 से ज्यादा रॉकेट लांच किए थे। हालांकि जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने भी आयरन डोम टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया, लेकिन हमले को काबू करने में नाकाम रहे।
महिलाओं के साथ सेक्स स्लेव या रेप की आशंका
इजराइल के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने बताया कि आतंकियो ने जिन लोगों को बंधक बनाया है, उनमें कुछ जिंदा हैं और कुछ की हत्या कर दी गई है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि हमास और गाजा के फ़िलिस्तीनियों ने इज़राइल पर आक्रमण करते हुए अधिक महिलाओं को बंधक बना लिया। शायद उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में बेचने या बलात्कार करने जैसे कृत किए जा सकते हैं।
पीएम मोदी ने हमले पर जताया दु:ख
इसराइल पर हमास के हमले के बाद दुनिया भर के कई देश अपना विरोध जता रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि इजरायल पर आतंकी हमले से स्तब्ध हूं। मारे गए निर्दोष नागरिकों और उनके परिवार के साथ हमारी गहरी संवेदना और दुआएं हैं। आतंक के खिलाफ संकट की घड़ी में में हम इजरायल के साथ हैं।
Updated on:
8 Oct 2023, 11:50 AM IST
Published on:
8 Oct 2023, 11:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.