Ajab Prem Ki Ghazab Kahani: झारखंड के पलामू में मामी और भांजे के बीच प्यार हो गया। जब पति को इसके बारे में पता चला तो उसने दोनों की शादी करवा दी। नम आखों से अपनी पत्नी को भांजे के साथ विदा कर दिया।
Ajab Prem Ki Ghazab Kahani: अजब प्रेम की गजब कहानी के आपने कई किस्से सुने होंगे। आज आपको एक ऐसा ही किस्सा सुना रहे हैं जो झारखंड से सामने आया है। झारखंड के उत्तर-पश्चिमी पलामू जिले में एक मामी अपने ही भांजे पर दिल हार बैठी। दोनों के बीच कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब मामा को इस प्रेम कहानी के बारे में पता चला तो दंग रह गया। बीते दिनों शख्स ने अपने भांजे और पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की। बाद में पंचायत बुलाई और दोनों की शादी करवा दी। आइए जानते है पूरा मामला क्या है।
मामी हो गया भांजे से प्यार
यह घटना पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव की है। गांव के सुबई भुइयां की शादी करीब छह साल पहले रीता कुमारी से हुई थी। इस बीच बीते कुछ साल से उसका भांजा प्रिंस कुमार अपने मामा के घर आकर रहने लगा था। इस दौरान प्रिंस और उसकी मामी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।
पत्नी और भांजे को आपत्तिजन स्थिति में पकड़ा
बीते दिनों पति सुबई भुइयां ने अपनी पत्नी और भांजे दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद गुस्से में आकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रिंस और उसकी मामी ने आपस में अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया और दोनों ने कहा कि वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में मचा हाहाकार: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के 3 लाख करोड़ हुए स्वाहा
पत्नी को कर दिया भांजे के साथ विदा
पंचायत ने पति सुबई भुइयां की राय पूछी तो उसने पहले तो इनकार कर दिया। लेकिन बाद में मामी और भांजे की शादी करने के लिए तैयार हो गया। बुधवार को यज्ञ मंडप में दोनों की शादी करवा दी गई। समाज के लोगों के सामने प्रिंस ने मामी की मांग में सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई। इसके बाद वह मामी से पत्नी बनी रीता कुमारी को साथ लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गया। बुधवार को पति ने नम आंखों से अपनी पत्नी को भांजे के साथ विदा कर दिया।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर