राष्ट्रीय

PM मोदी देर रात करेंगे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक, गल्फ में बिगड़ रहे हालात पर चर्चा संभव

Iran-Israel war: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले का सीधा प्रभाव भारत पर पड़ रहा है। पीएम मोदी ने इसी कड़ी में CCS की बैठक बुलाई है। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
संसद में पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। (फोटो- ANI)

Iran-Israel war: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देश युद्ध की आग में जल रहे हैं। यहां करोड़ों भारतीय कामगार रहते हैं। साथ ही, भारत की अधिकांश कच्चे तेल की आपूर्ति भी खाड़ी देशों से होती है। ऐसे में मध्य एशिया के संकट का भारत पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। इस पर भारत सरकार भी नजर बनाए हुए हैं। आज पीएम मोदी देर रात CCS यानि कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी रात 9.30 बजे दिल्ली लौटेंगे। इसके बाद सीसीएस की बैठक होगी। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर थे।

ये भी पढ़ें

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की भी मौत, खामेनेई की मौत के बाद मसूद पेजेश्कियन का देश के नाम संबोधन

ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या

अमेरिका और इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के दुश्मन के सैन्य ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम हमलों में और भी तेजी लाएंगे। पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान मजबूती से खड़ा रहेगा और अपने नेतृत्व द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा। खामेनेई की मौत को शहादत करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह वर्षों के बलिदान की परिणति है। खामेनेई की मौत से ईरान और मजबूत हुआ है।

इजरायली सेना ने फिर किया बड़ा हमला

IDF ने कहा कि रविवार दोपहर को भी इजरायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान में सुरक्षा और सरकारी जगहों पर बमबारी जारी रखी। IDF ने कहा कि ईरानी राजधानी में “बड़े पैमाने पर” हवाई हमलों में, इजरायली विमानों ने अंदरूनी सुरक्षा बलों के हेडक्वार्टर को तबाह कर दिया, जिसने इस साल की शुरुआत में “ईरानी लोगों के विरोध प्रदर्शनों को हिंसक तरीके से दबाया था।

Updated on:
02 Mar 2026 12:26 am
Published on:
01 Mar 2026 09:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर