राष्ट्रीय

Amit Shah: ‘हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं’, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

Congress: अमित शाह ने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के कथित दुष्प्रचार के बावजूद BJP लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कई राज्यों के चुनावी नतीजों का हवाला दिया।
2 min read
• •
Oct 09, 2026
Amit Shah
अमित शाह (फोटो-ANI)

Amit Shah On Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कथित झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार चुनाव जीत रही है। शाह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के उपचुनावों के साथ राजस्थान और त्रिपुरा के निकाय चुनावों में NDA की जीत का हवाला देते हुए दावा किया कि जनता ने विपक्षी गठबंधन को नकार दिया है। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को लगातार मिल रही चुनावी जीत जनता के भरोसे को दिखाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनाधार खो चुके विपक्षी दल हर हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जनता उनके इस रवैये को पहचान चुकी है।

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

अमित शाह ने चुनावी जीत के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी को बधाई दी। उन्होंने संबंधित राज्यों के पार्टी अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की भी सराहना की। शाह ने अपने संदेश में कहा कि चुनावी नतीजे भाजपा पर जनता के भरोसे को दर्शाते हैं।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर निशाना

अमित शाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध जारी है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।विपक्ष ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की मांग भी की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए यह भी कहा कि जो आदमी डरता है, आज या कल मरता है। उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है।

वहीं, भाजपा विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए लगातार चुनावी नतीजों को जनता के समर्थन के रूप में पेश कर रही है। अमित शाह का ताजा बयान भी इसी राजनीतिक टकराव के बीच आया है।

Updated on:
09 Oct 2026 08:17 pm
Published on:
09 Oct 2026 07:57 pm
Also Read
View All
‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, प्रेसिडेंट से मिलने के बाद राहुल गांधी ने दिया बयान

‘इसे ही डर और कायरत कहते हैं’ CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रों बंद होने के लेकर प्रियंका गांधी ने साधा BJP सरकार पर निशाना

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजय चौक पर INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे 10 विपक्षी सांसद

राहुल गांधी के दुष्प्रचार का NDA को मिल रहा फायदा, उपचुनावों में बड़ी कामयाबी पर विपक्ष पर पलटवार

’14 बार लिखे पत्र लेकिन किया नजरअंदाज’, राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले खरगे का चुनाव आयोग को लेकर बयान