9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’14 बार लिखे पत्र लेकिन किया नजरअंदाज’, राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले खरगे का चुनाव आयोग को लेकर बयान

Election Commission: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और कथित गड़बड़ियों के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय लिया है। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसा है।
2 min read
Google source verification
India bloc meet with President Draupadi Murmu

पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में इंडिया गठबंधन के नेता (फोटो-ANI)

INDIA Bloc Protest: संसद के सेंट्रल हॉल में विपक्षी दल इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के नेता और सांसद चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसमें हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे हैं। देश में लोकतंत्र को लेकर पैदा हुई चिंताओं और चुनाव आयोग के रवैये को लेकर अपनी बात रखने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' नाम का कोई वास्तविक गठबंधन है ही नहीं। ये तो सिर्फ डर से बना एक गठबंधन है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- डर से बना है गठबंधन

सेंट्रल हॉल में शिवसेना (यूबीटी) के शामिल न होने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' नाम का कोई वास्तविक गठबंधन है ही नहीं। ये दल राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं और दिल्ली में सिर्फ पीएम मोदी के डर से एक साथ आ जाते हैं। फडणवीस ने कहा कि इनके बीच कोई सच्ची एकजुटता नहीं है, ये केवल मोदी जी को हटाने के लिए साथ आते हैं।

14 बार लिखे पत्र लेकिन किया नजरअंदाज

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और आयोग द्वारा की गई गंभीर गलतियों की शिकायत लेकर राष्ट्रपति के पास जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन गलतियों की वजह से पूरे देश में ऐसा माहौल बन गया है कि लोकतंत्र खतरे में है। खड़गे के मुताबिक, विपक्षी दलों ने इस सिलसिले में 10 से 14 बार पत्र लिखे, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया और कोई सुधार नहीं किया गया।

राहुल ने दिया जवाहरलाल नेहरू का भाषण

सेंट्रल हॉल में बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू के भाषण से कोट करके अपनी बात रखी। उन्होंने 14 अगस्त 1947 को पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में अपना मशहूर भाषण दिया था। जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि यह भारत में हम लोगों के लिए, पूरे एशिया के लिए और दुनिया के लिए एक अहम पल है। एक नया सितारा उग रहा है, पूरब में आजादी का सितारा, एक नई उम्मीद जगी है, एक लंबे समय से देखा गया सपना सच हो रहा है। उम्मीद है कि यह सितारा कभी डूबे नहीं और यह उम्मीद कभी न टूटे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग