राष्ट्रीय

लोकसभा में आकर विपक्ष के सवालों का जवाब दें गृह मंत्री अमित शाह: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को लोकसभा में आकर विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए। जंतर-मंतर छात्र आंदोलन और राम मंदिर चंदा मामले में विपक्ष का संसद में हंगामा...
2 min read
Jul 30, 2026
Priyanka Gandhi cow urine expert remark
सदन में बोलते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Photo-IANS)

Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र जारी है। छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, बुधवार को संसद के निचले सदन में एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है। आज बिल को लेकर राज्यसभा में चर्चा होगी। संसद के मकर द्वार पर गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अमित शाह को सदन में जवाब देने के लिए आना चाहिए

हाथों में तख्तियां लिए इंडिया गठबंधन के नेता एक ही सवाल पूछ रहे थे कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठी किसके आदेश पर चली। इसी बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से जब पूछा गया कि क्या गृह मंत्री अमित शाह को आज सदन में मौजूद रहना चाहिए, तो उनका जवाब बिल्कुल साफ था, हां, उन्हें आना चाहिए।

तीन मांगें रखी थीं, दो अब भी अधूरी

कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि छात्रों ने मोदी सरकार के सामने तीन मांगें रखी थीं। पहली, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। दूसरी, सरकार पुलिस कार्रवाई पर संसद में बयान दे। तीसरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांगें। हुसैन के मुताबिक इनमें से एक मांग तो मान ली गई, लेकिन बाकी दो मांगें अब भी अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से विपक्ष सरकार से सवाल पूछ रहा है।

गृह मंत्री की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

नासिर हुसैन ने कहा कि दिल्ली पुलिस किसके अधीन काम करती है। किसके निर्देश पर चलती है। नासिर ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के तहत आती है तो फिर छात्रों पर हुई कार्रवाई का जवाब गृह मंत्री अमित शाह को ही देना होगा, न कि किसी और मंत्री को।

बच्चे के ऊपर बैलेट गन और लाठी क्यों चलाई गई : महुआ मोइत्रा

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "पूछा जा रहा है कि आपने गोली क्यों चलाई? हम उनका धोती का स्टाइल नहीं जानना चाहते हैं देश जानना चाहती है कि वो और उनके मंत्रालय बच्चे के ऊपर बैलेट गन और लाठी क्यों चलाई गई और क्यों उन्हें घायल किया गया।

राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी का आरोप भी शामिल

छात्रों के मुद्दे के साथ-साथ विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मिले चंदे में कथित वित्तीय अनियमितता का मसला भी जोर-शोर से उठाया। मकर द्वार पर नारेबाजी के दौरान इस मुद्दे पर भी केंद्र सरकार से जवाबदेही मांगी गई।

आज ही राज्यसभा में पेश होना है परीक्षा से जुड़ा बिल

गौरतलब है कि यह हंगामा उसी दिन हुआ जब राज्यसभा में लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा और पारण होना तय था। ऐसे में विपक्ष का यह प्रदर्शन सरकार पर दबाव बनाने की एक और कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सत्र के बाकी दिनों में भी इस मुद्दे पर टकराव जारी रहने के आसार हैं।

Updated on:
30 Jul 2026 12:36 pm
Published on:
30 Jul 2026 12:28 pm
Also Read
View All
केंद्र सरकार ने कहा- ई-20 पेट्रोल से बीएस-3 वाहनों को नुकसान, गडकरी बोले- इंजन में बदलाव की जरूरत नहीं

‘बेखौफ होकर करें ड्यूटी, मैं लूंगा जिम्मेदारी’, CJP प्रोटेस्ट में छात्रों पर हिंसा के बीच CRPF प्रमुख ने दिया बयान

Supreme Court Pellet Gun Case: सुप्रीम कोर्ट ने पेलेट गन SOP पर केंद्र से मांगा जवाब, प्रतिबंध की मांग में संशोधन के निर्देश

NEET Paper Leak Protest: ‘निडर होकर करें ड्यूटी, मैं उठाऊंगा जिम्मेदारी’: पेलेट गन विवाद के बीच CRPF महानिदेशक का जवानों को बड़ा संदेश

गुजरात में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 2 साल तक ससुराल वालों से कहती रही- वो ऑस्ट्रेलिया गए हैं