राष्ट्रीय

लोकसभा में बोल रहे थे अमित शाह तभी खड़े हो गए अखिलेश यादव, कहा- आतंकवाद का आका…

Operation Sindoor: सपा सांसद अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि आप आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2025, 3:38 PM IST
Feature image
संसद में पहलगाम हमले पर अमित शाह ने दिया जवाब (Photo-IANS)

Amit Shah Speech Today: लोकसभा में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को भेजने वाले आकाओं को नेस्तानाबूंद कर दिया। अमित शाह की इस टिप्पणी के बाद सपा सांसद अखिलेश यादव खड़े हो गए और कहा कि आतंकवादियों का आका पाकिस्तान है।

अखिलेश की टिप्पणी पर बोले शाह

सपा सांसद अखिलेश यादव की इस टिप्पणी अमित शाह ने कहा कि आपकी बात क्या पाकिस्तान से हुई है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अखिलेश यादव को बैठ जाने के लिए कहा। इसके बाद अखिलेश यादव बैठ गए।

‘आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए’

सपा सांसद अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि आप आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की बहुत बड़ी कामयाबी है। इस कामयाबी पर पूरे देश को नाज होना चाहिए।

चिदंबरम की टिप्पणी पर भी दिया जवाब

कांग्रेस नेता चिदंबरम की टिप्पणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को कांग्रेस हमसे पूछ रही थी कि आतंकवादी कहां से आए? मुझे बहुत दुख हुआ कि सोमवार को इस देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे। गृह मंत्री ने सवाल पूछा वे क्या कहना चाहते हैं? किसे बचाना चाहते हैं? पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा?

हमारे पास प्रूफ है- शाह

चिदंबरम की टिप्पणी पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि हमारे पास सबूत है कि वे तीनों पाकिस्तानी थे। तीन में से दो के पाकिस्तानी वोटर नंबर हमारे पास उपलब्ध हैं। आतंकियों के पास राइफलें थीं और उनके पास मिली चॉकलेट पाकिस्तान में बनी थी।

‘प्रभावित परिवारों से की मुलाकात’

अमित शाह ने कहा कि पहलगाम हमले के तुरंत बाद मैंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। मैंने अपने सामने एक महिला को खड़ा देखा, जो अपनी शादी के 6 दिन बाद ही विधवा हो गई थी - मैं उस दृश्य को कभी नहीं भूल सकता। मैं आज सभी परिवारों को बताना चाहता हूं कि पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन लोगों को भेजने वालों को मारा और आज हमारे सुरक्षा बलों ने उन लोगों को भी मारा जिन्होंने हत्याएं की थी।

Updated on:
29 Jul 2025, 3:38 PM IST
Published on: