26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जवाहरलाल नेहरू जिम्मेदार’, ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में अमित शाह ने UNSC का उठाया मुद्दा

Parliament Monsoon Session: अमित शाह ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 29 Jul 2025, 2:41 PM IST

In Lok Sabha, Shah targets Congress and Nehru (Photo – IANS)

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा साथ ही पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर भी बयान दिया। अमित शाह ने यूएनएससी की स्थायी सदस्यता का जिक्र करते हुए कहा आज चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में है और भारत नहीं है।’

शाह ने नेहरू को बताया जिम्मेदार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का रूख इसके लिए जिम्मेदार है। जब हमारे जवान डोकलाम में चीना सैनिकों का सामना कर रहे थे, तब राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ बैठक कर रहे थे। चीन के प्रति यह प्रेम जवाहरलाल नेहरू, सोनिया गांधी, राहुल गांधी से तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है।

‘PM मोदी कर रहे प्रयास’

लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि 1962 में चीन के साथ युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने आकाशवाणी (राज्य रेडियो) पर एक भाषण में असम को अलविदा कहा था।

नेहरू ने की युद्धविराम की घोषणा

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने दावा किया कि 1948 में भी भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए निर्णायक स्थिति में थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने एकतरफा युद्धविराम की घोषणा कर दी।

BJP के लोग नेहरू को करते है याद

विपक्ष की ओर से डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी के लोग नेहरू को उनकी पार्टी कांग्रेस से भी ज़्यादा याद करते हैं। आप कहते हैं कि सारी गलतियों के लिए वही ज़िम्मेदार हैं।

शाह ने कांग्रेस को याद दिलाई गलती

वहीं इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस को उसकी गलती याद दिलाई। उन्होंने कहा कि 22 अप्रेल को पहलगाम हमला हुआ। 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए। मैं रात में ही श्रीनगर निकल गया। पीएम मोदी ने 23 अप्रेल को सीसीएस की मीटिंग की। कांग्रेस का ब्लंडर था सिंधु जल संधि। हमने इसे सस्पेंड किया। पाक नागरिकों के वीजा सस्पेंड कर उन्हें भेजने का काम किया। सीसीएस ने संकल्प लिया कि जहां आतंकी छिपे हैं, सुरक्षा बल उन्हें उचित जवाब देगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग