राष्ट्रीय

अमृतपाल सिंह की मां बोलीं- शेर की तरह किया सरेंडर… पिता ने सिख संगत से की मांग, बेटे के मिशन को बढ़ाएं आगे

Amritpal Singh Arrested: भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है। खालिस्तानी समर्थक के पिता तरसेम सिंह ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनकी मां बलविंदर कौर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, उन्हें अपने बेटे पर गर्व है क्योंकि वह एक शेर है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2023, 4:39 PM IST
Amritpal Singh Arrested
Amritpal Singh Arrested

Amritpal Singh Arrested: भगोड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आखिरकार पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोगा पुलिस ने रोड़ेवाल गुरुद्वारे से अमृतपाल को गिरफ्त में लिया। वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है। खालिस्तानी समर्थक के पिता तरसेम सिंह ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बलविंदर कौर ने कहा कि हमने खबर देखी और पता चला कि उसने सरेंडर कर दिया है। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है क्योंकि वह एक शेर है। उधर, अमृतपाल के चाचा ने अपने बयान में कहा कि उन्हें रविवार सुबह ही पता चला कि अमृतपाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह फरारी के दौरान कभी भी परिवार के साथ संपर्क नहीं किया था।


पिता ने सिख संगत से की मांग, मेरे बेटे के मिशन को आगे बढ़ाएं

भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तरी के बाद उसके पिता तरसेम सिंह ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। तरसेम सिंह का कहना है कि उनका बेटा पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था। गुरु साहिब की सोच थी कि पंजाब नशे से रहित होना चाहिए। खालिस्तानी समर्थक के पिता तरसेम सिंह ने अब सिख संगत से अपील की है कि पंजाब को नशामुक्त करने के उनके बेटे अमृतपाल के मिशन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।


शेर की तरह सरेंडर किया, हमें उस पर गर्व : अमृतपाल सिंह की मां

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां बलविंदर कौर ने कहा कि हमने खबर देखी और पता चला कि उसने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनको अपने बेटे पर गर्व है क्योंकि वह एक शेर है, और उसने योद्धा की तरह सरेंडर किया। बलविंदर कौर ने आगे कहा कि हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और हम जल्द से जल्द उससे मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी पूर्व कहा, मेरी गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है

अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पुलिस

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई है। पुलिस अमृतपाल को लेकर सुबह करीब 9 बजे बठिंडा एयरपोर्ट से स्पेशल विमान से रवाना हुई थी। खालिस्तान समर्थक को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाएगा। यहां पहले से ही अमृतपाल के सहयोगियों को रखा गया है।

Published on: