5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: 36 दिन बाद मोगा गुरुद्वारा से पकड़ा गया भगोड़ा अमृतपाल सिंह, सीधे डिब्रूगढ़ जेल में करेंगे शिफ्ट

Breaking News 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा में किया गिरफ़्तार अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। चर्चा यह भी है कि, अमृतपाल सिंह ने मोगा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। पंजाब पुलिस के अनुसार, अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट किया जाएगा। पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, अमृतपाल सिंह मोगा में गिरफ़्तार। लोग शांति और सद्भाव बनाए रखें और कोई भी फर्जी खबर साझा न करें। अपडेट जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Apr 2023, 9:14 AM IST

amritpal_singh.jpg

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा में किया गिरफ़्तार, 18 मार्च से था फरार

फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' सुप्रीमो भगोड़े अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा में गिरफ्तार कर लिया है। पर सूत्रों का कहना है कि, अमृतपाल सिंह ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पंजाब पुलिस के अनुसार, अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट किया जाएगा। पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, अमृतपाल सिंह मोगा में गिरफ़्तार। लोग शांति और सद्भाव बनाए रखें और कोई भी फर्जी खबर साझा न करें। अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत को पंजाब पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार किया था। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। अमृतपाल 'वारिस पंजाब दे'संगठन का चीफ है। वह अलग देश खालिस्तान की मांग कर रहा है। वारिस पंजाब दे संगठन को पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने बनाया था। दीप सिद्धू की मौत के बाद अमृतपाल ने इस पर अपना कब्जा जमा लिया। उसने भारत आकर संगठन में लोगों को जोड़ना शुरू किया। बताया जा रहा है कि, अमृतपाल का ISI लिंक है।

पत्नी किरणदीप कौर पर भी कसा गया था शिकंजा

बीते 20 अप्रैल को अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। बताया गया कि किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन भागने की फिराक में थी। पर अमृतसर एयरपोर्ट पर ही इमीग्रेशन विभाग की टीम किरणदीप कौर से कड़ी पूछताछ की। किरणदीप कौर (28 साल) एनआरआई है। किरणदीप और अमृतपाल की शादी 10 फरवरी को हुई थी। किरणदीप कौर अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा के संपर्क में थी। साल 2020 में यूके में पुलिस की रडार पर आ गई थी।