
Anand Mohan Remission Cancelled: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से सजा माफी रद्द होने के बाद उन्होंने अपने समाज के राजपूत नेताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक पटना में उनके सरकारी आवास पर बुलाई गई है। इस महाजूटान में कई नेता शामिल हुए हैं। उनकी इस प्रतिक्रिया पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी हैै।
आनंद मोहन ने एक बड़ा सवाल उठाया है कि जिस कानून के तहत वे जेल से बाहर आए थे, उसी कानून से अन्य लोग भी बाहर आए थे। ऐसे में उनका कहना है कि सिर्फ उन्हें ही क्यों जेल भेजा जा रहा है।
राजपूत नेताओ की बैठक बुलाने को लेकर जेडीयू के विरष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा कि बैठक बुलाना, प्रदर्शन करना और जलसा आयोजित करना सबका अधिकार है, लेकिन अदालत के आदेश पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की जा सकती। कोर्ट का आदेश सभी को मानना चाहिए।
इसके साथ ही सिर्फ आनंद मोहन को जेल भेजने के सवाल पर उनका कहना है कि यह सब न्यायालय के आदेश पर निर्भर करता है। अदालत के आदेश के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। ऐसे मामले में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
इस महाजूटान के दौरान आनंद मोहन की पत्नी और सांसद लवली आनंद जनता से भावुक अपील की। उन्होंंने ने कहा कि एक सांसद के नाते मेरी जो पीड़ा और कष्ट है, वह जनता के सामने रखना चाहती हूं। आनंद मोहन के साथ जनसमर्थन है, पूरे देश में लोग उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के कौनसे लोग क्या कह रहे हैं मुझे इससे मतलब नहीं है। लेकिन कोर्ट का फैसला सबके लिए एक जैसा होना चाहिए।
उनके मुताबिक, जब बिहार सरकार ने कानून लागू किया तो आनंद मोहन रिहा हुए तो उनके साथ 36 अन्य लोग भी जेल से बाहर आए थे। ऐसे में अब सिर्फ उनको ही जेल भेजा जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्देश से विधायिका पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि आनंद मोहन को 1994 में तत्कालीन गोपालगंज डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने जेल नियमों में बदलाव किया था। जेल नियमों में बदलाव होने के बाद आनंद मोहन की रिहाई अप्रैल 2023 में हुई थी। हालांकि, उस समय इस फैसले को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट ने फिर से उनकी सजा माफी को रद्द करके उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है।