राष्ट्रीय

तिलक में नहीं दिखा था JDU का कोई बड़ा चेहरा, आज अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या पहुंचेंगे ललन सिंह और अशोक चौधरी?

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर सियासी हलचल भी तेज है। तिलक समारोह में JDU का कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ था। जिसके बाद अब सबकी नजरें ललन सिंह और अशोक चौधरी पर टिकी हैं कि क्या वे आज शादी समारोह में शामिल होंगे या नहीं।
3 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 1:29 PM IST
Anant Singh Daughter Wedding
अपनी बेटी के साथ अनंत सिंह और ललन सिंह के साथ अशोक चौधरी

Anant Singh Daughter Wedding: जदयू से 6 साल के लिए निष्काषित बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी आज उनके पैतृक गांव नदवां में हो रही है। यह शादी अपने भव्य इंतजामों के साथ-साथ सियासी हलचल को लेकर भी चर्चा में है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं।

दरअसल, 20 नवंबर को पटना में आयोजित तिलक समारोह में जदयू का कोई भी बड़ा नेता या मंत्री नजर नहीं आया था। इसके उलट, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विजय सिन्हा समेत भाजपा के कई नेता और मंत्री शामिल हुए थे। इसे देखते हुए अब इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं कि आज शादी में JDU के नेता शामिल होंगे या नहीं।

ललन सिंह और अशोक चौधरी से करीबी रिश्ते

अनंत सिंह को लंबे समय से JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह तथा बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का करीबी माना जाता रहा है। हालांकि, पिछले महीने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना संतक निर्वाचन क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध किया था और इसके बजाय जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया था।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने नीरज कुमार को छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ललन सिंह, अशोक चौधरी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव समेत कई प्रमुख नेताओं को शादी का निमंत्रण भेजा है। इसे लेकर जब हाल ही में उनसे सवाल कुया गया कि क्या ये नेता शादी में शामिल होंगे, तो अनंत सिंह ने कहा कि वह पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी को न्योता दिया है, लेकिन यह बताना मुश्किल है कि असल में कौन आएगा या नहीं आएगा।

तिलक समारोह में शामिल हुए थे बीजेपी के बड़े नेता

तिलक समारोह से जहां जदयू के नेता नदारद रहे, वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा सहित BJP के कई नेता और मंत्री वहां मौजूद थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ललन सिंह और अशोक चौधरी अपने पुराने निजी संबंधों के चलते इस शादी समारोह में शामिल होते हैं, या फिर पार्टी से निकाले जाने के बाद पैदा हुए राजनीतिक हालात की वजह से वे इससे दूरी बनाए रखते हैं। अभी तक इन दोनों नेताओं के आने या न आने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

साधु यादव पहुंचे, बृजभूषण शरण सिंह भी आने वाले

इस बीच, शादी समारोह में मेहमानों और नेताओं का आना शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी इसमें शामिल होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वो हेलिकॉप्टर से शादी में जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें गोरखपुर में एक और कार्यक्रम में जाना है।

इसके अलावा, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी को आशीर्वाद देने के लिए साधु यादव भी पहुंच चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिवांगी बिहार की बेटी है, इसलिए यह बहुत खुशी की बात है कि उनकी शादी हो रही है।

मेले जैसा माहौल

शादी समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था और आयोजन स्थल तक जाने वाली सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई है। जैसे कोई बड़ा मेला लगा हुआ हो। शादी के जश्न के हिस्से के तौर पर आयोजित घुड़दौड़ को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस प्रतियोगिता के विजेता घुड़सवार को महिंद्रा थार इनाम में दी जाएगी।

Updated on:
25 Nov 2026, 1:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी की संपत्ति की जांच वाला इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पहले सुनें, फिर फैसला करें

Punjab Election 2027: ‘AAP बी-टीम, अकाली दल BJP की ए-टीम’, पंजाब में गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस का बड़ा हमला

अनंत सिंह की बेटी की शादी में मां नीलम देवी ने लूटी महफिल, शाहरुख खान के इस गाने पर जमकर किया डांस

सपा की पहली लिस्ट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद नाराज़, कहा – ‘हम भिखारी नहीं, यह गठबंधन के लिए बेहतर तरीका नहीं’

पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात