राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश: चित्तूर में पेपर प्लेट फैक्ट्री में लगी आग, नींद में सो रहे फैक्ट्री संचालक पिता-पुत्र सहित 3 लोग जिंदा जले

Chittoor Fire Accident: बीती रात आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। चित्तूर जिले में स्थित पेपर प्लेट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही लाखों की संपत्ति भी जलकर राख हो गई।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2022, 3:56 PM IST
chittoor_fire_accident.jpg
Andhra Pradesh: Three dead in a fire accident at paper plate manufacturing factory in Chittoor

Chittoor Fire Accident: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्थित एक पेपर प्लेट फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। चित्तूर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन जारी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में कई वकर्स के झुलसने की खबर भी सामने आई है। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। इस अगलगी में जिन तीन लोगों की मौत हुई, उसमें पिता-पुत्र सहित एक अन्य शामिल है। बताया गया कि हादसे में पेपर प्लेट फैक्ट्री के मालिक, उनके पुत्र और पुत्र के एक दोस्त की हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान पेपर प्लेट मालिक भास्कर (65 वर्ष), उनके पुत्र दिली बाबू (35 ववर्ष) और बालाजी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। बालाजी दिली बाबू का दोस्त बताया जा रहा है।


घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार देर रात करीब दो बजे जब फैक्ट्री का सारा काम निपटाने के बाद सभी सो रहे थे, तभी शॉट सर्किट से आग लग गई। नींद में होने के कारण शुरुआत में लोगों को अंदाजा नहीं चला। जब नींद खुली तब तक आग की लपटें इतनी तेज हो गई थी, उससे निकल पाना संभव नहीं था। ऐसे में फैक्ट्री मालिक भास्कर, उसका पुत्र दिली बाबू और दिली बाबू का दोस्त बालाजी तीनों जिंदा जल गए।


फैक्ट्री से आग की लपटें देखकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। फैक्ट्री में लाखों का तैयार माल जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में बाद फैक्ट्री मालिक के घर पर कोहराम मचा है। एक ही रात में कमाऊ पिता-पुत्र के जिंदा जलने की घटना से फैक्ट्री मालिक का परिवार बुरी तरह से टूट गया है।

Updated on:
21 Sep 2022, 3:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में रेड अलर्ट: 11 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए, दिल्ली-यूपी-बिहार में भी बदला मौसम

9.30 बजे सुबह इंदिरा की हत्या, शाम 6.45 बजे राजीव बने पीएम, जानिए नौ घंटे की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Land Case: अमेरिका में महात्मा गांधी के पोते की 30 एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

रैली टालने के लिए दिल्ली के व्यापारियों ने अब सोनिया गांधी से की अपील, कहा- राहुल गांधी ने मना कर दिया, आपसे आखिरी उम्मीद

‘हमारे जवान उधर जाते हैं, उनके सैनिक इधर आते हैं’, चीनी घुसपैठ पर बोले अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू