30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा धुएं का गुबार

जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में जलमहल के पास भोमिया बस्ती में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Tiwari

•

Updated: 3 Jul 2022, 8:38 AM IST

chemical_factory_fire_in_jaipur.jpg

ब्रह्मपुरी थाना इलाके में जलमहल के पास भोमिया बस्ती में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। सुबह आठ बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है पुलिस का मानना है कि आग सभवतः शार्ट सर्किट से लगी हैं। फायर अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री अवैध रुप से चलाई जा रही थी। पास में गैस गोदाम होने की वजह से उसे एहतियात के तौर पर खाली करवा लिया गया हैं।

फायर अधिकारी देवेन्द्र मीना ने बताया कि सुबह पांच बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां पर पेंट बनाने वाली एक फैक्ट्री थी जिसमें आग लगी हुई थी। पेंट होने की वजह आग धधक रही थी। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। पेंट होने की वजह से आग की लपटें तेजी से उठ रही थी। आग की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब एक किलोमीटर दूर तक आग से उठ रहे धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

अवैध रुप से चल रहा था गोदाम:
फायर अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में पेंट बनाने का काम होता है। जो अवैध तरीके से हो रहे थे। आग बुझाने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड अधिकारी इसकी भी जांच करेंगे कि कितने दिनों से यह गोदाम चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन तक नहीं थे।

गैस गोदाम को खाली करवाया:
फैक्ट्री के पास गैस गोदाम है। अनहोनी को देखते हुए गैस गोदाम को खाली करवा लिया गया गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आस-पास के लोगों को वहां से हटवा दिया। लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। फैक्ट्री के पास लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र को घेर लिया है, किसी को भी फैक्ट्री के पास जाने की इजाजत नहीं है। आग बुझाने के लगातार प्रयास किए जा रहे है। फायर अधिकारियों का कहना है कि आग को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

बच गई बड़ी अनहोनी:
भोमिया बस्ती में जिस जगह फैक्ट्री है, वह रिहायशी इलाका है। जिस जगह फैक्ट्री है उसके पास में ही गैस गोदाम है। अगर यह आग गैस गोदाम तक पहुंच जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। शुक्र यह रहा कि पुलिस प्रशासन ने समय रहते गैस गोदाम को खाली करवा लिया। जिस समय आग लगी गैस गोदाम में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग