30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर खाक

राजधानी भोपाल के करोंद स्थित गल्ला मंडी में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 24 Aug 2022, 2:54 PM IST

गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर खाक

गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर खाक

भोपाल. राजधानी भोपाल के करोंद स्थित गल्ला मंडी में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है, बताया जा रहा है कि एक आटा फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जहां बारदान रखे होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, ऐसे में देखते ही देखते आग से आटा, गेहूं सहित कई मशीनें, वायरिंग आदि जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार करोंद मंडी में बुधवार सुबह अचानक धुआं उठते देख वहीं के गार्ड महेंद्र परिहार ने व्यापारी सहित स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी, जानकारी मिलते ही फायर फाइटर को सूचना दी गई, जानकारी मिलने पर करीब आधा दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, ऐसे में आग बुझने के साथ ही आटा, गेहूं आदि सामान आधा से अधिक जलकर खाक हो गया, तो बाकी बचा हुआ भी पानी के सम्पर्क में आने से पूरी तरह खराब हो गया।

शार्ट सर्किट के कारण लगी थी आग
बताया जा रहा है कि मंडी व्यापारी सतीश जैन की आटा फैक्ट्री में आग लगी थी, आग के कारण करीब 10 लाख रुपए के अनुमानित नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस आग की जानकारी सबसे पहले गार्ड को लगी थी, आग का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, चूंकि आग भीषण थी, इस कारण आसपास स्थिति फैक्ट्रियों में भी आग लगने की संभावना बन रही थी, लेकिन समय से आग को काबु किया गया, वहीं आसपास की कई फैक्ट्रियों के मालिक भी मौके पर पहुंच गए थे, जिससे समय रहते आग पर काबु पाया जा सका।