राष्ट्रीय

NEET Paper Leak मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी, बायोलॉजी की लेक्चरार मनीषा मंधारे सीबीआई की गिरफ्त में

NEET 2026 Paper Leak मामले में सीबीआई ने एक और गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने मनीषा गुरुनाथ मंडहरे नामक बॉटनी लेक्चरार को गिरफ्तार किया है। मनीषा को परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर शामिल किया था। अब तक कई गिरफ्तारी इस मामले में हो चुकी है।
2 min read
May 16, 2026
NEET Paper Leak
नीट पेपर लीक 2026(फोटो-IANS)

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में रोजाना नई गिरफ्तारी हो रही है। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस केस में एक और अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब मनीषा गुरुनाथ मंडहरे को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंडहरे पुणे की रहने वाली बॉटनी लेक्चरार हैं, जिसे दिल्ली से पकड़ा गया। जांच एजेंसी का दावा है कि वह परीक्षा से पहले छात्रों तक असली सवाल पहुंचाने वाले नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा थी।

एक्सपर्ट तौर पर शामिल हुई थी मनीषा मंडहरे


सीबीआई की शुरुआती जांच में पता चला है कि मनीषा मंडहरे को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर शामिल किया था। इसी वजह से उसे बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पहुंच मिली हुई थी। एजेंसी को शक है कि इसी पहुंच का गलत इस्तेमाल कर परीक्षा के सवाल बाहर पहुंचाए गए।

जानें डिटेल्स


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2026 के दौरान पुणे में कुछ चुनिंदा छात्रों के लिए विशेष क्लास आयोजित की गई थी। इन क्लासों में छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के महत्वपूर्ण सवाल बताए गए, नोट्स तैयार करवाए गए और किताबों में कई जगह निशान लगवाए गए। बाद में जब 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा का पेपर सामने आया तो उनमें से कई सवाल हूबहू मेल खाते पाए गए। सीबीआई का कहना है कि इन क्लासों का संचालन मनीषा मंडहरे ने मनीषा वाघमारे के जरिए किया था। वाघमारे को एजेंसी पहले ही 14 मई को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रों से लाखों रुपये लेकर उन्हें इन कथित स्पेशल क्लासों में बुलाया जाता था।

अब तक कई गिरफ्तारी हो चुकी है


पिछले 24 घंटों में सीबीआई ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 6 जगहों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक रिकॉर्ड और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अब इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डाक्यूमेंट्स की फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारी हो चुकी है।

सीबीआई ने कहा है


अब तक इस मामले में कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 5 आरोपियों को अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एजेंसी का दावा है कि उसने पेपर लीक के असली सोर्स तक पहुंच बना ली है और उन बिचौलियों की पहचान भी कर ली गई है जो छात्रों और आरोपियों के बीच कड़ी का काम कर रहे थे। सीबीआई ने कहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से जारी रहेगी और इस पूरे नेटवर्क में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
16 May 2026 04:20 pm
Also Read
View All
‘RSS का असली काम लूट-खसोट करना है’ राम मंदिर चंदा चोरी पर आरएसएस के बयान के बाद कांग्रेस नेता ने लगाए कई गंभीर आरोप

PM Modi Foreign Visit: 6 जुलाई से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

उद्धव ठाकरे के आरोप पर मंत्री संजय शिरसाट का पलटवार, बोले- राम मंदिर के पैसे से पार्टियां नहीं तोड़ी जातीं

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: पुलिस स्टेशन नहीं, सीधे कोर्ट जाएंगे दिग्विजय सिंह, चंदा वापसी के लिए करेंगे केस

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े यौन शोषण सामग्री वाले विज्ञापनों पर सरकार सख्त, Meta को तलब करने के निर्देश