राष्ट्रीय

Anantnag Encounter Live: अनंतनाग मुठभेड़ में एक और जवान घायल, शहीद हो गए थे कर्नल, मेजर और डीएसपी

Anantnag Encounter Live: जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में चल रही मुठभेड़ से एक दु:खुद खबर आ रही है।
less than 1 minute read
Jammu and Kashmir Encounter

Anantnag Encounter Live: जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में चल रही मुठभेड़ से एक दु:खुद खबर आ रही है। दो दिन से चल रही इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक और जवान को पैर में गोली लगी है। इसके साथ ही मुठभेड़ में अब तक घायलों की संख्या पांच हो गई है। इसी हमले में भारत के तीन वीरों को वीरगति मिली है। अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकियों के शामिल होने की आंशका है। एक आतंकी उजैर खान यहां का स्थानीय आतंकी है जब कि दो आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं।

भारतीय सेना से मिल रही जानकारी के अनुसार आतंकी अभी एक करीब 700 मीटर की उंचाई वाली पहाड़ी पर बैठे हुए हैं। यहीं से फायरिंग कर रहे हैं। आतंकियों के खिलाफ अब सेना ने पूरा मोर्चा खोल दिया है। हेक्साकाप्टर और हेलीकॉप्टर से नजर रखी जा रही है तो यूबीजीएल, ग्रेनेड लांचर से हमला किया जा रहा है। आतंकरोधी अभियान में बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, त्वरित दस्ता, पैराकमांडो, चिकित्सा और घातक दस्ते को उतारा गया है।

700 मीटर सीधी और ऊंची पहाड़ी की गुफा में छिपे हैं आतंकी
भारतीय सेना से मिल रही जानकारी के अनुसार कोकरनाग की इस पहाड़ी पर आतंकी एक खोह यानी गुफा में बैठे हुए हैं। यह पहाड़ी करीब 700 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। यहीं से आतंकी भारतीय सैन्य को निशाना बना रहे हैं। करीब चार किलोमीटर का इलाका भारतीय सेना ने घेर रखा है। यहां 500 से अधिक सैन्य बलों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कराया अनंतनाग में आतंकी हमला, भारतीय सेना के हाथ लगा ये बड़ा सबूत

Published on:
14 Sept 2023 06:14 pm