31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anantnag Terrorist Attack : पाकिस्तान ने कराया अनंतनाग में आतंकी हमला, भारतीय सेना के हाथ लगा ये बड़ा सबूत

Anantnag Terrorist Attack : जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के कूकेरनाग इलाके में आतंकी हमला पाकिस्तान ने कराया है। भारतीय सेना के हाथ बड़ा सबूत लगा है।      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 14 Sep 2023, 5:22 PM IST

Jammu-Kashmir Encounter Terror Attack In Anantnag

Anantnag Terrorist Attack : जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के कूकेरनाग इलाके में आतंकी हमला पाकिस्तान ने कराया है। भारतीय सेना के हाथ बड़ा सबूत लगा है। भारतीय सेना की खुफिया इकाई पिछले पांच दिनों की क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्ट कर रही थी। इस इंटरसेप्ट में इस बात का खुलाया हुआ है। भारतीय सुरक्षा अधिकारियों आतंकियों के बातचीत को इस काल में सुना तो पाया कि यह आतंकी पाकिस्तान में बैठकर भारत में एक साथ कई हमले की योजना बना रहे थे। दरअसल,भारत की हर मोर्चो पर सफलता से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। एक तरफ कश्मीर में वह आतंक नहीं फैला पा रहा है और वहीं वैश्विक मोर्चे पर भारत G20 की सफलता का परचम लहरा रहा है।

अनंतनाग हमले में शहीद हो गए तीन अधिकारी
पाकिस्तान एक तो पहले से अपनी भूखमरी से परेशान है और दूसरी और उसके संपोले आतंकी उसके घर में ही मारे जा रहे हैं। पिछले दिनों रावलकोट में लश्कर ए तैयबा का आतंकी कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर रावलकोट की अलकुदस मस्जिद में घुसकर गोली मारी गई थी। यह चौथा ऐसा कमांडर था जिसे उसके घर में ही घुसकर मारा गया था। आतंकी कमांडरों के मारे जाने से पाकिस्तान की सेना सहित सभी आतंकी हिल गए। सबसे बड़ी बात यह कि यह आतंकी सरगना हाफिज सईद का काफी करीबी था। इसकी मौत के बाद तो लश्कर के आतंकी लड़ाके बौखला गए। इससे पहले राजौरी में भी दो आतंकी मारे गए और एक जवान और भारतीय सेना का श्वान हमले में शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें :रावलकोट का बदला कुकेरनाग में ले रहा लश्कर ! जानिए क्या है कर्नल, मेजर और डीएसपी की शहादत का पाकिस्तान से कनेक्शन

यह भी पढ़ें :आज बुझा दिया जाएगा आतंक का "उजैर"

यह भी पढ़ें : जहां 1000 कश्मीरी युवाओं की बदली जिंदगी, आतंकी साजिश ने वहीं ले ली कर्नल की जान

यह भी पढ़ें :आतंकी मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद, मुठभेड़ जारी