
Anantnag Encounter : अनंतनाग में करीब 72 घंटे से चल रही मुठभेड़ में अनंतनाग के अंतिम सक्रिय आतंकी उजैर सहित दो आतंकियों को भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने घेर लिया है। भारतीय सुरक्षा बल बहुत जल्द इसे मार गिराएंगे। इस समय भी गोलीबारी जारी है। उजेर अनंतनाग जिले के कुकेरनाग क्षेत्र में आने वाले नागम गांव का रहने वाला है। इसने पिछले साल अगस्त में आतंकी संगठन टीआरएफ ज्वाइन किया था। यह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का छदम संगठन है।
जम्मू कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारे सुरक्षा बल उजैर खान समेत लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं। शहीद अफसरों की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
अगस्त में भी किया था हमला
भारतीय सेना के अधिकारियों का मानना है कि यह वही आतंकी समूह है जिसने चार अगस्त को कुलगाम में भारतीय सेना पर हमला किया था। इसमें भी तीन जवान शहीद हो गए थे। गौरतलब है कि कुलगाम के हलाण के ऊंचाई वाले इलाके में यह हमला हुआ था।
कश्मीर में इस साल 48 आतंकी मारे गए
भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में इस साल 48 आतंकियों का सफाया किया है। इसमें तो 39 आतंकी पाकिस्तानी है। इसके मायने यह है कि आतंकियों को अब कश्मीरी युवाओं की वो खेप नहीं मिल रही है जिसके बल पर वह कश्मीर में खून खराबा करा रहे थे। यही वजह है कि आतंकी आका पूरी तरह से बखौला गए हैं। भारतीय रक्षा अधिकारियों की माने तो इस साल कश्मीर में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं। 48 की संख्या अन्य सालों के मुकाबले करीब चार गुना है।
यह भी पढ़ें: आतंकी मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद, मुठभेड़ जारी
Updated on:
15 Sep 2023, 7:58 AM IST
Published on:
14 Sep 2023, 1:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.