राष्ट्रीय

‘गैर कश्मीरी घाटी छोड़ो या मरने को तैयार रहो’, कश्मीर में आतंकियों ने दी खुली धमकी, बनाया एक और को निशाना

Man Shot Dead In South Kashmir's Kulgam: जम्मू कश्मीर में गैर कश्मीरियों पर हो रहे हमले कम नहीं हो रहे। एक बार फिर से आतंकियों ने एक निर्दोष को निशाना बनाया है। इसके साथ ही धमकी भी दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2022, 7:38 AM IST
Another Targetted Attack In Kashmir's Kulgam, Man Shot dead by terroris in  Kulgam
Another Targetted Attack In Kashmir's Kulgam, Man Shot dead by terroris in Kulgam

जामु कश्मीर में गैर कश्मीरियों पर आतंकवादी हमले कम नहीं हो रहे। एक और गैर कश्मीरी को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में निशाना बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलगाम जिले के काकरान क्षेत्र के मुंबई के रहने वाले राजपूत सतीश कुमार सिंह के रूप में हुई है। आतंकवादियों ने इसके साथ ही धमकी दी है कि गैर कश्मीरी घाटी छोड़ दें अन्यथा मरने के लिए तैयार रहें।

रिपोर्टों में कहा गया है कि राजपूत सतीश कुमार सिंह पर गोली चलने के तुरंत बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन श्रीनगर के रास्ते में सतीश ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमला कुलगाम जिले में शाम करीब साढ़े सात बजे की है।

बता दें कि कुलगाम और शोपियां जिलों में राजपूत परिवार कई इलाकों में रहते हैं , जो कभी भी जम्मू-कश्मीर से बाहर नहीं गए हैं। वे मुख्य रूप से सेब के कारोबारी हैं।

एसकेआईएमएस के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि सतीश को अस्पताल में मृत लाया गया था। डॉक्टर ने कहा, "सतीश के सिर पर बंदूक की गोली लगी थी। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था परंतु वो तब तक दम तोड़ चुका था।

गौरतलब है कि इससे पहले चार अप्रैल को पुलवामा और शोपियां में संदिग्ध आतंकवादियों के दोहरे हमलों में बिहार के दो निवासियों सहित तीन लोगों के घायल हुए थे।

यह भी पढ़े - 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद सच्ची घटनाओं पर बनेगी दो और फिल्में

Updated on:
14 Apr 2022, 7:38 AM IST
Published on: