
'द कश्मीर फाइल्स' के बाद सच्ची घटनाओं पर बनेगी दो और फिल्में
देश भर में चर्चे का विषय रही 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म ने सबके दिलो को झकझोर कर रख दिया था। चारो तरफ फिल्म की और कलाकरो ने जिस तरह से अपनी प्रतिभा से सबको रुलाया दिया था उसको कोई नहीं भूल सका। फिल्म के निर्माता की भी बहुत तारीफ हुई। ऐसी स्टोरी को सबके सामने रखने की ताकत सब किसी में नहीं होती। एक बार फिर अच्छी और सच्ची कहानी के साथ जल्द आ रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स के अभिषेक अग्रवाल और विवेक रंजन अग्निहोत्री। जो एक नहीं दो सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म शुरू करने जा रहे।
जन्मदिन पर किया ऐलान
'द कश्मीर फाइल्स' की ऐतिहासिक सफलता के बाद निर्माता अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मानवता पर आधारित दो और क्रूर ईमानदार कहानियों को बड़े पर्दे पर बताने के लिए तैयार हैं। अभिषेक अग्रवाल के जन्मदिन के मौके पर 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर घोषणा की है। अभिषेक अग्रवाल ,विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी दो फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले हैं। जो 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह होंगी और तेज नारायण अग्रवाल उन्हें प्रस्तुत करेंगे।
250 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हुई 'द कश्मीर फाइल्स'क्लब में शामिल
जानकारी के मुताबिक 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन के अपने दिल दहला देने वाले चित्रण के साथ 'द कश्मीर फाइल्स' हाल ही में 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई। जिससे टीम से अगले प्रोजेक्ट की उम्मीद बढ़ गई। 'द कश्मीर फाइल्स' की शानदार शुरूआत के साथ ये रिलीज के बाद देश में चर्चा का विषय बन गई। निर्माता जल्द ही भारतीय इतिहास से जुड़ी कहानियों के बारे में अन्य विवरणों की घोषणा करेंगे।
Published on:
11 Apr 2022, 5:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.