राष्ट्रीय

डाटा वर्सेज विवेक: एआइ क्रांति के बीच ‘ओरिजिनल इंसानी सोच’ बन रही महंगी स्किल

AI and Writing Jobs: एआई से लेखकों की नौकरी जाने के डर के बीच क्लॉड बनाने वाली एंथ्रोपिक ने कम्युनिकेशन राइटर के लिए 3.25 करोड़ रुपए सालाना का पैकेज रखा है। जानें क्यों बढ़ी इंसानी सोच की कीमत।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 7:12 AM IST
ai
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI- प्रतिकात्मक तस्वीर)

Anthropic Executive Communications Writer: जिस दौर में यह डर हावी है कि सेंकडों में पूरा भाषण या कंटेंट लिखने वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) लेखकों की नौकरियां निगल जाएगा, उसी दौर में दुनिया के सबसे एडवांस्ड एआई मॉडल 'क्लॉड' को बनाने वाली अमरीकी कंपनी एंथ्रोपिक अपने सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय के लिए 'एग्जीक्यूटिव कम्युनिकेशन राइटर' तलाश रही है। जिसके लिए सालाना 3,45,000 डॉलर (लगभग 3.25 करोड़ रुपए) का भारी-भरकम सैलरी पैकेज तय किया गया है। जो सिलिकॉन वैली के बहुत सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के बराबर है।

इस राइटर का काम क्या होगा?

जॉब लिस्टिंग के अनुसार, चयनित उम्मीदवार एंथ्रोपिक के सीईओ और रिसर्च हेड्स के साथ सीधे काम करेगा। उसका मुख्य काम जटिल तकनीकी विचारों, एआइ के जोखिमों और सामाजिक प्रभावों को वैश्विक मीडिया, सरकारों व निवेशकों के सामने सटीक तरीके से पेश करना होगा। संकट के समय कंपनी का रुख तय करने की जिम्मेदारी इसी इंसानी दिमाग की होगी।

योग्यता और वीजा की यह शर्त

इस पद के लिए कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस या हाई-लेवल राइटिंग में कम से कम 8 वर्षों का अनुभव मांगा गया है। भारत सहित दुनियाभर से आवेदन किए जा सकते हैं। कंपनी वीजा स्पॉन्सरशिप तो देती है, लेकिन कानूनी अनिश्चितताओं के चलते 100% गारंटी नहीं देते हुए कहा गया है कि योग्य विदेशी उम्मीदवारों के लिए हर संभव कानूनी प्रयास किए जाएंगे।

क्यों पड़ी इंसानी दिमाग की जरूरत?

'शब्द जनरेट करना' और 'लिखना' अलग:

एआइ सही व्याकरण के साथ तुरंत टेक्स्ट लिख सकता है, लेकिन शब्दों को असरदार बनाती संदर्भ, सहानुभूति, बारीकियां और इंसानी भावनाएं केवल इंसान के पास हैं।

एआइ कंटेंट की उबाऊ बाढ़:

इंटरनेट अब एआइ से लिखे एक जैसे, नीरस आर्टिकल्स से भर चुका है। ऐसे में मौलिक इंसानी सोच सबसे दुर्लभ और कीमती प्रोडक्ट बन गई है।

स्टोरीटेलिंग की बढ़ती कीमत:

बेसिक काम करने वालों पर संकट जरूर है, लेकिन एआइ युग में रणनीति और कहानियां गढ़ने वाले टॉप-लेवल क्रिएटर्स की वैल्यू 10 गुना बढ़ गई है।

Updated on:
23 Oct 2026, 7:12 AM IST
Published on: