
Air quality in Delhi : दिवाली से पहले देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर 'खराब' और 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। दिवाली की आतिबाजी से पहले दिल्लीवालों का दम घुटने लगा है। वहीं नोएडा व गाजियाबाद की हवा जहरीली हो गई है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के मौके पर कल शाम को भी खूब पटाखे जलाए गए।राजधानी और आसपास के इलाकों में प्रतिबंध के बावजूद आज सोमवार को पूरे दिन और रात में होने वाली आतिशबाजी से हालात और खराब होने की आशंका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की के अनुसार, रात तक हवा की गुणवत्ता खराब से लेकर गंभीर श्रेणी तक हो सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों से पता चला है कि दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 259 दर्ज किया गया।
कल भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में भारत की जीत की खुशी में कई लोगों ने रविवार को ही दिवाली मना ली। देर रात तक जमकर आतिशबाजी की गई। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इस आतिशबाजी की वजह से केवल दिल्ली के साथ साथ पूरे एनसीआर और लखनऊ में भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दीपावली की रात में और भी ज्यादा पटाखे जलने की आशंका है और हवा और जहरीली होने की संभावना है।
देश की राजधानी दिल्ली के PM2.5 प्रदूषण में पराली जलाने से हो रही है। अब धीमी परिवहन-स्तर की हवा की गति के कारण कम (5 प्रतिशत तक) रहा है। सफर के संस्थापक परियोजना निदेशक गुफरान बेग का मानना है कि आज और कल में दिल्ली के PM2.5 प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 15-18 प्रतिशत हो जाएगी। इससे हवा की गुणवत्ता को निम्न स्तर पर 'गंभीर' श्रेणी में आ जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पटाखों पर पुलिस का सख्त पहरा, 1400 किलो से अधिक पटाखे बरामद, 4 धंधेबाज गिरफ्तार
आपको बता दें कि शून्य और 50 के बीच AQI अच्छा माना जाता है। वहीं, 51 और 100 के बीच संतोषजनक की क्षेणी में आता है। 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब माना जाता है। 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 500 के बीच गंभीर क्षेणी में गिना जाता है।
आपको बता दें कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस साल पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सरकार ने उल्लंघन करने पर जुर्माना और जेल की सजा भी ऐलान किया है।