Arun Yogiraj: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति बनाने वाले मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज को अमरीका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है।
Arun Yogiraj: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति बनाने वाले मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज को अमरीका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। इसके लिए अमरीका ने कोई ठोस वजह भी नहीं बताई है। योगीराज को कन्नड़ संगठनों के अमरीकी महासंघ (अक्का) की ओर से आयोजित 12वें विश्व कन्नड़ सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमरीका जाना था। यह सम्मेलन 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच वर्जीनिया के रिचमंड कन्वेंशन सेंटर में होना है।
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि अरुण की पत्नी विजेता पहले भी अमरीका जा चुकी हैं। मूर्तिकार अरुण ने 20 दिन की अमरीकी यात्रा पर जाने के लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। योगीराज ने भी अमरीका के वीजा देने से इनकार किए जाने की पुष्टि की।