
Delhi Next CM: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। इसी बीच खबर आई है कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली CMO के आधिकारिक X हैंडल को व्यक्तिगत रूप से अपने कब्जे में ले लिया है। इस पर भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा यह तो सरासर चोरी है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी बात की।
भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा,, "यह सिर्फ दुरुपयोग नहीं है, बल्कि यह चोरी है। यह CMO कार्यालय से कुछ चुराने जैसा है। यह भ्रष्टाचार का मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए" दिल्ली CM के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर BJP MLA ने कहा कि जल्दी ही हमारे पर्यवेक्षक तय किए जाएंगे और इसके बाद 1-2 दिन में हमारी बैठक होगी। इसके बाद जल्द ही CM के नाम सामने आएगा।' मनजिंदर सिंह ने आगे कहा- "हमें इसे 20 तारीख से पहले करना होगा। यह काम 17 या 18 तारीख को हो सकता है।'
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन पर मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अनुरोध किया गया था। एजेंसी के निष्कर्ष कथित तौर पर जैन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए पर्याप्त आधार प्रदान करते हैं।
MHA ने राष्ट्रपति से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए अभियोजन स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। ED से प्राप्त सामग्री के आधार पर, इस मामले में सत्येंद्र कुमार जैन पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत मिले हैं। इसलिए, अदालत में मामले को आगे बढ़ाने के लिए अभियोजन स्वीकृति के लिए अनुरोध किया गया है।