आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को पद यात्रा निकाली और जनता से सीधी बात की। उन्होंने जनता से अपील करते हुए इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की मांग की। केजरीवाल ने जनता से कहा कि अगर आप BJP को वोट देंगे तो जिस तरह दिल्ली की कानून व्यवस्था का हाल है, उसी तरह आपके स्कूल, अस्पताल और बिजली का भी हाल बीजेपी वैसा ही कर देंगी। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी आपने दी थी। वह जिम्मेदारी इन्होंने नहीं निभाई है। इस चुनाव में आपको इन्हें सबक सिखाना है।
अरविंद केजरीवाल ने माताओं और बहनों से वादा करते हुए कहा कि दिल्ली की महिला के खाते में एक-एक हजार रुपये हर महीने डलवाने वाली योजना हम जल्दी ही पास करने वाले हैं। इस योजना पर दिल्ली सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे है।
पूर्व CM अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक 18 साल से ऊपर की महिलाओं के अकाउंट में प्रति माह 1000 रूपये आया करेंगे। इस योजना की शुरुआत अभी नहीं हुई है लेकिन योजना पर दिल्ली सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे है।