राष्ट्रीय

Delhi Pollution: राजधानी में बढ़ा प्रदूषण, केजरीवाल बोले- 18 अक्टूबर से चलेगा ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान’

Delhi Pollution राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ जारी जंग में 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' फिर से शुरू होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने इस पहल को पिछले साल शुरू किया था, अब इस पहल को फिर से 18 अक्तूबर से शुरू करने जा रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2021, 1:32 PM IST
121.jpg

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( Delhi Pollution ) में एक बार फिर वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान सीएम ने कहा कि पिछले एक महीने से दिल्ली का प्रदूषण सेफ लिमिट में है। हर रोज मैं ट्वीट कर रहा हूं, लेकिन पिछले तीन से चार दिन से प्रदूषण बढ़ा है क्योंकि आस-पास के राज्यों के किसान पराली जलाने के लिए मजबूर हैं।

केजरीवाल ने कहा कि नासा की भी फोटो भी बता रही है कि पराली जलना शुरू हो गई हैं। पड़ोसी राज्यों की सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही है, जिसके चलते वे पराली जलाने के लिए मजबूर हैं। अब प्रदूषण को काबू करने के लिए सरकार 18 अक्टूबर से 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' ( Red Light On Gaadi Off ) अभियान शुरू कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग हमारे साथ हैं। प्रदूषण कम करने के लिए 25 फीसदी की गिरावट आई है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पराली जलाने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। हमें दिल्ली के प्रदूषण को कम करना है ताकि सेहत ठीक रहे।

इसके तहत 18 अक्टूबर से रेड लाइट ऑन, गाडी ऑफ की मुहिम चलाई जाएगी। इससे तेल बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा। केजरीवाल ने कहा कि, पिछले साल भी हमने ये मुहिम चलाई थी. लेकिन आप इसे फॉलो करना तुरंत शुरू कर दें।

एक दिन गाड़ी का इस्तेमान ना करें
सीएम ने अपील की कि, हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी निजी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करें। सार्वजनिक वाहन मेट्रो या बस में यात्रा करें। या फिर आप गाड़ी शेयर भी कर सकते हैं।

ग्रीन दिल्ली ऐप करें डाउनलोड
दिल्ली सरकार ने ग्रीन दिल्ली ऐप बनाया था। लोगों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है। अगर आप कहीं प्रदूषण देखते हैं, किसी इंडस्ट्री का प्रदूषण हो या कोई कूड़ा जला रहा हो तो आप उसकी शिकायत ग्रीन दिल्ली ऐप पर कर सकते हैं।

Published on: