राष्ट्रीय

तवांग मसले पर ओवैसी का पीएम मोदी से सवाल, सरकार देश से क्यों छिपा रही है सच?

Asaduddin Owaisi Attack तवांग मामले को लेकर देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर मोदी सरकार पर हमला कर रहीं हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा पर निशाना साधते हुए कई सवाल दागे। और मांग की कि, तवांग मामले पर मोदी सरकार संसद में बहस कराए। उन्होंने सवाल उठाया कि, आखिरकार देश से क्या छुपाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2022, 1:34 PM IST
asaduddin_owaisi.jpg
तवांग मसले पर ओवैसी का पीएम मोदी से सवाल, सरकार देश से क्यों छिपा रही है सच?

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर मामला गरमा रहा है। इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहाकि, मोदी सरकार तवांग मामले में लीपापोती कर रही है। इसलिए संसद में बहस जरूरी है, जहां पीएम मोदी को सवालों के जवाब देने चाहिए। हमारे लोगों से सच क्यों छुपाया जा रहा है? ओवैसी ने एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए कहाकि, अगर ब्रिटेन के अखबार की यह रिपोर्ट सही है, तो चीन से लगी सीमा पर हालात जितना बताया जा रहा उससे कहीं ज्यादा गंभीर हैं। मामला लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक गंभीर बना हुआ है। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए।

हमारे पास मजबूत सेना पर है बहुत कमजोर पीएम

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को अपने ट्विटर के जरिए केंद्र सरकार पर एक के बाद एक हमले करते हुए लिखा, हमारे पास एक मजबूत सेना है लेकिन बहुत कमजोर पीएम है। वे चीन का नाम लेने से भी डरते हैं। देश और नेता के बारे में पूछे जाने वाले सवालों से दूर भागते हैं और अब एक बड़े संकट की आड़ ले रहे हैं। एआईएमआईएम सुप्रीमो ओवैसी ने कहा कि, इस मामले में बहस के जरिए ही जवाब मिल सकता है, लेकिन सरकार का रुख बिल्कुल अस्वीकार्य है।

जनता से छिपाई जा रही है तथ्य और सच्चाई

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि, जब चीन की बात आती है, तो इस सरकार के दावे आधे-अधूरे सच, भ्रामक तथ्यों और मनोरंजक विकर्षणों पर आधारित होते हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत, चीन के बाद दूसरे नंबर पर कैसे आ रहा है, इस बारे में तथ्य और सच्चाई जनता से छिपाई जा रही है। केवल एक संसदीय बहस ही उत्तर प्रदान कर सकती है।

मोदी सरकार पर ओवैसी ने उठाया सवाल

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, मोदी सरकार ने 2017 में दावा क्यों किया कि डोकलाम में डिसइंगेजमेंट के बाद समस्या हल हो गई है? सिर्फ इसलिए कि मोदी शी के साथ वुहान और चेन्नई में शिखर सम्मेलन करना चाहते थे। चीनी डोकलाम पर नहीं रुके हैं।

जनता और संसद को अंधेरे में रखा

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, मोदी सरकार ने जनता और संसद को अंधेरे में रखा है। चीन की सच्चाई सामने आने से क्यों डर रही है? चीनी आक्रमण के बारे में तथ्यों को छिपाने में मोदी की क्या दिलचस्पी है?

Updated on:
15 Dec 2022, 1:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन का बड़ा असर, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; वकील-पुलिस विवाद ने लिया नया मोड़

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को सबक सिखाओ’, त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले से भड़के CM माणिक साहा

भारत से व्यापार बंद होने पर पाकिस्तान को हुआ 40 बिलियन डॉलर का नुकसान, PIBC ने फिर से ट्रेड शुरू करने की लगाई गुहार